[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय गेंदबाज ने इंग्लैंड में काउंटी डेब्यू पर 5 विकेट लिए
वारविकशायर की तरफ से खेलते हुए यह कारनामा किया
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने एक दिन पहले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था. इसमें एक गेंदबाज को शामिल नहीं किया गया था. अब उसी ने इंग्लैंड में अपने काउंटी डेब्यू पर पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. यह गेंदबाज कोई और नहीं, मोहम्मद सिराज हैं. सिराज वारविकशायर की तरफ से काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने समरसेट के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप के डिविजन-1 के 4 दिवसीय मैच में यह कारनामा किया. इस मैच की पहली पारी में समरसेट की टीम 219 रन पर ही ऑल आउट हो गई. इसमें सिराज का बड़ा हाथ रहा. उन्होंने 24 ओवर में 82 रन देकर समरसेट के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस दौरान उन्होंने 6 ओवर मेडन भी फेंके.
सिराज ने काउंटी चैम्पियनशिप के इस मैच में अपना पहला विकेट पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक को आउट कर लिया. 12 रन के स्कोर पर सिराज ने बर्गिस के हाथों इमाम को कैच आउट कराकर समरसेट को पहला झटका दिया. इसके बाद जॉर्ज बार्टलेट का शिकार किया. सिराज ने तीसरे विकेट के रूप में जेम्स रियू का शिकार किया. वो खाता भी नहीं खोल पाए.
इसके बाद सिराज का अगला शिकार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे लुईस ग्रेगोरी बने. वो अर्धशतक ठोक चुके थे. लेकिन सिराज ने उन्हें शतक पूरा नहीं करने दिया और 60 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. इसके बाद सिराज ने जोश डेवी को पवेलियन की राह दिखाकर अपने पांच विकेट पूरे किए.
Mohammed Siraj finishes with figures of 24-6-82-5 as Warwickshire bowl Somerset out for 219. #LVCountyChamp pic.twitter.com/jneZp5ZcDj
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) September 13, 2022
समरसेट के खिलाफ सिराज की घातक गेंदबाजी
एक समय समरसेट ने 82 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे. ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी. लेकिन, 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे साजिद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 64 गेंद में 53 रन ठोक डाले. साजिद ने 9 चौके लगाए. वारविकशायर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम ने पहले ही ओवर में पहला विकेट खो दिया. रॉब येट्स खाता भी नहीं खोल पाए. डॉम सिबली पांच रन बनाकर आउट हो गए. खबर लिखे जाने तक वारविकशायर ने पहली पारी में 96 रन से स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे.
अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया सस्पेंड, क्रिकेट खेलने पर फौरन लगाई रोक
भारतीय कोच के पहुंचते ही बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर!
लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सिराज संघर्ष कर रहे
सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में तो अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. उन्होंने 13 टेस्ट में 40 विकेट लिए हैं. लेकिन, लिमिटेड ओवर क्रिकेट में एक गेंदबाज के तौर पर उनके प्रदर्शन में निरतंरता की कमी दिखी है. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए कोई बदलाव किया है. इस पर सिराज ने कहा, मैंने सिर्फ खुद पर विश्वास रखा, क्योंकि उतार-चढ़ाव हर किसी के जीवन का हिस्सा हैं, इसलिए मैंने सिर्फ यह विश्वास रखा कि मैं बेहतर कर सकता हूं, फिर चाहें टेस्ट खेल रहा हूं या फिर कोई और फॉर्मेट.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: County cricket, Mohammed siraj, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 20:24 IST
[ad_2]
Source link