Home Sports इन 3 खिलाड़ियों का जलवा, T20 World Cup टीम में मिलनी चाहिए थी जगह

इन 3 खिलाड़ियों का जलवा, T20 World Cup टीम में मिलनी चाहिए थी जगह

0
इन 3 खिलाड़ियों का जलवा, T20 World Cup टीम में मिलनी चाहिए थी जगह

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान
इन तीन खिलाड़ियों के नहीं चुने जानें से लोग हैरान
चार प्रमुख तेज गेंदबाजों को टीम में मिली है जगह

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है. भारतीय चयनकर्ताओं ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम में कुल चार प्रमुख तेज गेंदबाजों का चुनाव किया है. इसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में आर अश्विन और युजवेंद्र चहल को टीम में मौका मिला है. आगामी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए कई ऐसे खिलाड़ी दावेदार थे जिन्हें 15 सदस्यीय टीम में मौका मिल सकता था. हालांकि उन्हें निराशा हाथ लगी. ऐसे में बात करें टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जा सकता था, लेकिन उन्हें टीम में मौका नहीं मिला तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

संजु सैमसन (Sanju Samson):

27 विकेटकीपर बल्लेबाज संजु सैमसन के टीम में शामिल नहीं किए जानें से हर कोई हैरान है. सैमसन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानें जाते हैं. आईपीएल में उनके विस्फोटक बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है. इसके अलावा विकेट के पीछे भी वह मुस्तैदी से तैनात रहते हैं.

यह भी पढ़ें- IND W vs ENG W 2nd T20I: स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

सैमसन ने भारतीय टीम के लिए अबतक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 15 पारियों में 21.1 की औसत से 296 रन निकले हैं. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 135.2 का है.

रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi):

22 वर्षीय युवा होनहार स्पिनर रवि बिश्नोई 15 सदस्यीय टीम में जगह पक्का करने से चूक गए. उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में स्थान मिला है. हालांकि वह प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरने का हुनर रखते हैं. हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में उनके प्रदर्शन से हर कोई प्रभावित हुआ है. इसके अलावा आईपीएल में उनकी कहर बरपाती गेंदबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है.

रवि बिश्नोई ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम के लिए अबतक 10 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनको 10 पारियों में 17.1 की औसत से 16 सफलता हाथ लगी है. बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 7.08 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं. टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन खर्च कर चार विकेट है.

दीपक चाहर (Deepak Chahar):

30 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है. हालांकि अगर चाहर को मुख्य टीम में चुना जाता तो वह टीम के लिए बेहतर साबित हो सकते थे. चाहर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी मैच का रुख बदलने में माहिर हैं.

दीपक चाहर ने भारतीय के लिए अबतक 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनको 21 पारियों में 23.3 की औसत से 26 सफलता प्राप्त हुई है. चाहर के नाम क्रिकेट के इस प्रारूप में एक बार पांच विकेट लेने का भी कारनामा है.

Tags: Cricket world cup, Deepak chahar, Icc T20 world cup, Ravi Bishnoi, Sanju Samson, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here