Home Sports दिनेश कार्तिक ने बताया किसकी मदद से पूरा हुआ वर्ल्ड कप खेलने का सपना, ‘श्रीराम’ को भी कहा धन्यवाद

दिनेश कार्तिक ने बताया किसकी मदद से पूरा हुआ वर्ल्ड कप खेलने का सपना, ‘श्रीराम’ को भी कहा धन्यवाद

0
दिनेश कार्तिक ने बताया किसकी मदद से पूरा हुआ वर्ल्ड कप खेलने का सपना, ‘श्रीराम’ को भी कहा धन्यवाद

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप के मुकाबले 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं
टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के पास है
कार्तिक और पंत बतौर विकेटकीपर चुने गए हैं

नई दिल्ली. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. वे लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे. आईपीएल 2022 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसके बाद उनकी टीम इंडिया (Team India) में वापसी हुई. वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबले 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. मालूम हो कि 37 साल के कार्तिक 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. अब वे 15 साल बाद फिर दमखम दिखाने को तैयार हैं. बतौर विकेटकीपर टीम में कार्तिक के अलावा ऋषभ पंत को भी जगह मिली है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को दिनेश कार्तिक के टी20 वर्ल्ड कप में चुने जाने पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, आपके लिए हमसे अधिक खुश और कोई नहीं हो सकता. स्पेशल खिलाड़ी का स्पेशल कमबैक. इस पर कार्तिक ने जवाब देते हुए लिखा, धन्यवाद आरसीबी. मेरी यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा बनने और मेरे सपने को हासिल करने में मेरी मदद करने के लिए. आरसीबी के सभी प्रशंसकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात, जो आरसीबी, आरसीबी चिल्लाते रहते हैं, तब भी जब मैं टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करता हूं. आई लव यू दोस्तों.

कोहली लंबे समय तक रहे कप्तान
दिनेश कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट से जुड़े माइक हेसन, फील्डिंग कोच मालोलन रंगराजन, कोच संजय बांगड़ और बैटिंग व स्पिन बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम को भी धन्यवाद दिया. मालूम हो कि विराट कोहली लंबे समय तक आरसीबी के कप्तान रहे, लेकिन वे टीम को खिताब नहीं दिला सके. इस कारण उन्होंने पिछले सीजन से पहले इस्तीफा दे दिया था. हालांकि वे टीम से जुड़े हुए हैं. कोहली की जगह साउथ अफ्रीका के फाफ डुप्लेसी को कमान मिली हुई है.

कोहली ने 14 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा, हसारंगा को मिली दोहरी खुशी, बाबर आजम और नीचे आए

दिनेश कार्तिक ने टी20 लीग आईपीएल के पिछले सीजन में डेथ ओवर्स में कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 16 मैच की 10 पारियों में 55 की औसत से 330 रन बनाए. नाबाद 66 रन की बेस्ट पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183 का रहा, जो बेहतरीन है. इस कारण उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है. वे भारत की ओर से अब तक 50 टी20 मैच में 592 रन बना चुके हैं. एक अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 140 का है. वे ओवरऑल टी20 के 363 मैच में 28 की औसत से 6847 रन बना चुके हैं. 32 अर्धशतक जड़ा है. स्ट्राइक रेट 135 का है.

Tags: Australia, Dinesh karthik, IPL, Rcb, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here