[ad_1]
हाइलाइट्स
शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने विंडीज में वनडे सीरीज फतह की थी
35 वर्षीय ओपनर शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं
धवन ने इंस्टग्राम पर एक रील शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ओपनर शिखर धवन (Shikahr Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. शिखर समय समय पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. 36 वर्षीय शिखर धवन ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं. धवन के इस वीडियो को अभी तक ढाई लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जो रील शेयर किया है उसमें वह पीले रंग के बाथरोब पहने नजर आ रहे हैं. उनकी आंखों पर एक बड़ा काला चश्मा है. उन्होंने अपने बायें हाथ में एक जोड़ी काले जूते, सफेट शर्ट और काले रंग का पैंट ले रखा है. वह खड़े होकर जूते, शर्ट और पैंट को एक के बाद एक सामने फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. शिखर धवन ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘ ‘बनना था राजा भोज, बन गया गंगू तेली.’ धवन के इस रील पर लोग अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं.
टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी ने शुरू की T20 World Cup की तैयारी… VIDEO शेयर कर लिखा खास मैसेज
धवन विकेटकीपर इशान किशन और शुभमन गिल के साथ बना चुके हैं रील
इससे पहले शिखर धवन ने ईशान किशन और शुभमन गिल के साथ भी एक रील बनाया था. इस रील में तीनों खिलाड़ी फरासत अनीस के गाने बीबा पर डांस करते दिखाई दिए थे. डांस करते समय तीनों केवल हाथ और पैर हिलाते हुए दिखाई दिए थे. अंत में तीनों खिलाड़ी असली डांस मूव्स दिखा रहे थे. इस वीडियो पर केएल राहुल ने हंसते हुए इमोजी अपलोड किया था जिसके बाद धवन ने लिखा था कि अगली वीडियो वह उन्हीं के साथ बनाएंगे.
धवन की कप्तानी में विंडीज में वनडे सीरीज जीती टीम इंडिया
भारतीय टीम इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने में सफल रही थी. इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था. बाद मे जब केएल राहुल फिट हुए तो धवन से कप्तानी छीनकर केएल राहुल को दी गई थी. जिम्बाब्वे दौरे पर धवन को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Indian Cricket Team, Off The Field, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : September 14, 2022, 17:55 IST
[ad_2]
Source link