Home Sports भारत कब पहुंचेगी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम? टीम इंडिया के खिलाड़ी किस दिन से शुरू करेंगे प्रैक्टिस, जानिए सब

भारत कब पहुंचेगी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम? टीम इंडिया के खिलाड़ी किस दिन से शुरू करेंगे प्रैक्टिस, जानिए सब

0
भारत कब पहुंचेगी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम? टीम इंडिया के खिलाड़ी किस दिन से शुरू करेंगे प्रैक्टिस, जानिए सब

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 20 को खेला जाएगा
एशिया कप के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी ब्रेक पर हैं
टीम इंडिया के खिलाड़ी 16 सितंबर को मोहाली में इकट्ठा होंगे

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस मेगा टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में भिड़ना है. एशिया कप के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी ब्रेक पर हैं. भारतीय खिलाड़ी तरोताजा होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उतरेंगे.

वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट के मुताबिक एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार (15 सितंबर) को भारत पहुंच जाएगी. कंगारु टीम यहां पहुंचकर भारतीय परिस्थितियों में खुद को जल्द से जल्द ढालने की कोशिश करेगी. विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को इस दौरे पर आराम दिया गया है. भारतीय खिलाड़ी 16 सितंबर को मोहाली में एकत्र होकर अपनी तैयारी शुरू करेंगे, जहां तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टी20 नागपुर में 23 को जबकि तीसरा 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:बनना था राजा भोज… बन गया गंगू तेली,’ शिखर धवन का यह Video देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

उर्वशी रौतेला से लेकर आलिया भट्ट तक… 5 एक्ट्रेस जो क्रिकेट खिलाड़ियों संग विवाद के बाद फैंस की ट्रोलिंग की हुईं शिका

बुमराह, हर्षल और शमी करेंगे वापसी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले सप्ताह भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया था. बीसीसीआई ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन किया. दोनों टीमें इस सीरीज के तहत आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी करेंगी. भारतीय टीम के लिए अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल सहित मोहम्मद शमी इस सीरीज में गेंदबाजी कर अपनी फुल फिटनेस को आंकने की कोशिश करेंगे. बाएं हाथ के युवा पेसर अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आराम दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका
भारत दौरे पर रवाना होने से कुछ ही घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा. अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, ऑलराउंडर मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस चोट की वजह से भारत दौरे से बाहर हो गए हैं. स्टार्क को घुटने में चोट है वहीं मार्श टखने की चोट से जूझ रहे हैं जबकि स्टोइनिस को साइड स्ट्रेन है. मिचेल स्टार्क की जगह नाथन एलिस को जबकि मार्श की जगह डेनियल सैम्स को कंगारू टीम में जगह मिली है जबकि स्टोइनिस की जगह सीए एबट ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए हैं.

Tags: Aaron Finch, Hindi Cricket News, IND vs AUS, India vs Australia, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here