Home Sports रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 2006 में खेला था डेब्यू मैच; अब IPL में भी नहीं खेलेंगे

रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 2006 में खेला था डेब्यू मैच; अब IPL में भी नहीं खेलेंगे

0
रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 2006 में खेला था डेब्यू मैच; अब IPL में भी नहीं खेलेंगे

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने आज यानि 14 सितंबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. उथप्पा ने 15 अप्रैल, 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. इंदौर में हुए अपने डेब्यू मैच में रॉबिन ने ओपनिंग करते हुए 86 रन की पारी खेली थी. उथप्पा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए प्यार और सम्मान के लिए सभी का आभार जताया है. रॉबिन उथप्पा ने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते थे और व्हाइट बॉल क्रिकेट दोनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने देश के लिए आखिरी मैच 2015 में खेला था.

उन्होंने उन्होंने ट्वीट किया, “अपने देश और अपने राज्य, कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है. हालांकि, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए. कृतज्ञ हृदय के साथ मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है.”

उनके करियर की शुरुआत 50 ओवर के एक दिवसीय मैचों से से हुई, उन्होंने गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया. वह 46 एकदिवसीय मैचों में खेले, जिसमें उन्होंने कुल 934 रन बनाए, जिसमें 86 उनका सर्वोच्च स्कोर था. उथप्पा ने 13 T20I में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 118.01 के स्ट्राइक-रेट से 249 रन बनाए.

ये भी पढ़ें… एमएस धोनी से बांग्लादेश के इस खिलाड़ी की क्यों होती है तुलना? जानिए कोच की जुबानी…

तीन IPL टीमों के लिए खेले उथप्पा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उथप्पा का करियर कुछ वर्षों के बाद फीका पड़ गया और उन्हें नेशनल टीम में जगह नहीं मिली. उन्होंने आखिरी एकदिवसीय मैच 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 44 गेंदों में 31 रन बनाए थे. हालांकि, उथप्पा ने घरेलू प्रतियोगिताओं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना जारी रखा. उन्होंने टी20 टूर्नामेंट में तीन फ्रेंचाइजी – कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया.

उथप्पा ने कुल 205 आईपीएल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 130.35 के स्ट्राइक रेट से 4952 रन बनाए, जिसमें 27 अर्धशतक भी शामिल हैं.

रॉबिन उथप्पा के पास पूरी ट्राफी कैबिनेट

  • टी20 विश्व कप 2007
  • आईपीएल 2012, 2014, 2021
  • रणजी ट्रॉफी 2013-14 और 2014-15
  • विजय हजारे ट्रॉफी 2013-14 और 2014-15
  • ईरानी कप 2013-14 और 2014-15

Tags: Robin uthappa



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here