Home Breaking News Brahmastra Collection Day 6: मंगलवार से भी कम रही बुधवार की कमाई, ‘ब्रह्मास्त्र’ ने छठे दिन बटोरे इतने करोड़

Brahmastra Collection Day 6: मंगलवार से भी कम रही बुधवार की कमाई, ‘ब्रह्मास्त्र’ ने छठे दिन बटोरे इतने करोड़

0
Brahmastra Collection Day 6: मंगलवार से भी कम रही बुधवार की कमाई, ‘ब्रह्मास्त्र’ ने छठे दिन बटोरे इतने करोड़

[ad_1]

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज से पहले ही दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म शानदार कमाई करेगी और ऐसा हो भी रहा है। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग दी थी और इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था। ऐसे में फिल्म का फैंस के बीच लगातार बज बना हुआ है। फिल्म का टोटल कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच अब बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो मंगलवार के मुकाबले थोड़ा कम है। 

हुई शानदार शुरुआत

‘ब्रह्मास्त्र’ ने अपने पहले दिन ही धमाल मचाते हुए 36.42 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद इस फिल्म की कमाई में उछाल आया। फिल्म ने शनिवार यानी अपने दूसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इस फिल्म का जादू रविवार को भी चला और इस दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ने 45.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बुधवार को हुई इतनी कमाई

हालांकि, वीकएंड के बाद से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई ठीक-ठाक चल रही है। इस फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार 16.5 करोड़ और मंगलवार को 12.68 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, अब बुधवार यानी छठे दिन इस फिल्म की कमाई और गिर गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने छठे दिन पर लगभग 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इस फिल्म के लिहाज से काफी कम है। बुधवार को हुई इस कमाई के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ का टोटल कलेक्शन 164.67 करोड़ रुपये हो गया है। 

यहां देखें पूरा कलेक्शन

दिन कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 14.00 करोड़ रुपये
पहला बुधवार 11 करोड़ (लगभग)
टोटल कलेक्शन 164.67 करोड़ रुपये

 

दूसरे वीकएंड पर फिर होगा धांसू कलेक्शन

वीकएंड के बाद से ही ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन बीते दिनों रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की बाकी फिल्मों के मुकाबले अयान मुखर्जी की फिल्म की कमाई शानदार चल रही है, जिस वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पास करार दिया जा है। हालांकि, फिल्म की कमाई में दूसरे वीकएंड पर उछाल आ सकता है। दावा किया जा रहा है कि वीक डेज की वजह से फिल्म की कमाई शुरुआती दिनों के मुकाबले कम हो रही है लेकिन दूसरा वीकएंड आते ही इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here