[ad_1]
हाइलाइट्स
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स बनाम विंडीज लीजेंड्स मैच रद्द
इंडिया लीजेंड्स टीम 2 मैचों से तीन अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर
ग्रीन पार्क स्टेडियम का आउटफील्ड गीला होने की वजह से मैच को रद्द किया गया
नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स (India Legends vs West Indies Legends) के बीच बुधवार को कानुपर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से मैदान का आउटफील्ड गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 (Road Safety World Series) का छठा मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया. मैच से एक दिन पहले यानी मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक कानपुर में जमकर बारिश हुई. ऐसे में ग्रीन पार्क के मैदान में काफी पानी भरा हुआ था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें 15 साल बाद फिर सचिन बनाम ब्रायन लारा (Sachin Tendulkar-Brian Lara) का मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी.
प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो, इंडिया लीजेंड्स टीम के दो मैचों से तीन अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में दूसरे नंबर पर है जबकि वेस्टइंडीज लीजेंड्स टीम के भी 2 मैचों से तीन अंक हैं लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर इंडिया लीजेंड्स से पीछे तीसरे नंबर पर है. श्रीलंका लीजेंड्स टीम 2 मैचों से चार अंक लेकर टॉप पर विराजमान है.
यह भी पढ़ें:रॉबिन उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 20 साल के करियर को दिया विराम; अब IPL भी नहीं खेलेंगे
इंडिया लीजेंड्स ने अपने पहले मैच में 61 रन से दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को मात दी थी. मौजूदा चैंपियन इंडिया लीजेंड्स ने पिछले मैच में सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया. उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग ने बेहतर काम किया वहीं, वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने ओपनिंग गेम में बांग्लादेश लीजेंड्स को हराया था. हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ लारा नहीं खेले थे.
इंडिया लीजेंड्स स्कॉड
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान, हरभजन सिंह, मुनफ पटेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यू मिथुन, राजेश पंवार और राहुल शर्मा.
वेस्टइंडीज लीजेंड्स स्क्वॉड
ब्रायन लारा, मार्लन ब्लैक, नरसिंह देवनारायण, सुलेमान बेन, डेरेन पॉवेल, डेव मोहम्मद, ड्वेन स्मिथ, जेरोम टेलर, किर्क एडवर्डस (कप्तान), डंजा हयात, विलियम पर्किंस, क्रिश्मार सांतोकी, दवेंद्र बीशू.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Brian Lara, Road Safety world series, Sachin teandulkar
FIRST PUBLISHED : September 14, 2022, 21:39 IST
[ad_2]
Source link