Home Sports T20 World Cup: रोहित-राहुल नहीं चले तो वर्ल्ड कप में भी हो जाएगा एशिया कप वाला हाल , पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा

T20 World Cup: रोहित-राहुल नहीं चले तो वर्ल्ड कप में भी हो जाएगा एशिया कप वाला हाल , पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा

0
T20 World Cup: रोहित-राहुल नहीं चले तो वर्ल्ड कप में भी हो जाएगा एशिया कप वाला हाल , पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई स्टैंडबाय में
रोहित और राहुल को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को छोड़ दें तो एशिया कप में जो टीम थी उसी के साथ भारतीय टीम विश्व कप खेलने जा रही है. हालांकि दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बाहर होने से भारतीय टीम को झटका लगा है. पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भारत की बल्लेबाजी पर गजब का .

पूर्व लेग स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऑस्ट्रेलिया में भारत का भाग्य इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके शीर्ष 3 बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते है. उन्होंने रोहित शर्मा और केएल राहुल के फॉर्म को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. दानिश कनेरिया ने कहा कि इस जोड़ी को कमर कसने की जरूरत है अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत का हाल एशिया कप जैसा हो जाएगा. हालांकि उन्होंने कहा कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं और उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

पूर्व चीफ सेलेक्टर को दिखी टी20 वर्ल्ड कप टीम में खामी, इन 3 खिलाड़ियों के नहीं होने पर उठाया सवाल

साथ ही दानिश ने कहा, “ऋषभ पंत अगर बेहतर नहीं कर पा रहे थे तो उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में ज़रूर रखना चाहिए था. क्या संजू सैमसन ने कोई गलती की है जिसके वजह से आप उसे टीम में नहीं रख रहे हो. उन्हें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी नहीं चुना गया जो समझ से बाहर है, अगर आप दिनेश कार्तिक को टीम में रखकर नहीं खिलाते हो तो उनको टीम में रखने से क्या फायदा”.

HBD SKY: टीम इंडिया का 360 डिग्री वाला बैटर, टी20 वर्ल्ड कप में अदा करेगा सबसे अहम रोल

बिश्नोई और शमी को लेकर नाराज
दानिश कनेरिया ने कहा कि बिश्नोई जिन्होंने एशिया कप में इतनी अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज बाबर आजम का विकेट भी लिया था फिर भी वो टीम का हिस्सा नहीं है. उन्हें स्टैंडबाय में क्यों रखा गया है. वह भारतीय पेसर मोहम्मद शमी को भी लेकर हैरान है कि सेलेक्टर्स ने शमी को स्टैंडबाय में कैसे रख दिया.

Tags: Danish Kaneria, Icc T20 world cup, Ravi Bishnoi, Rohit sharma, Sanju Samson, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here