Home Sports Team India: धोनी पर लगे बड़े आरोप, इस क्रिकेटर ने अपने बयान से मचा दी सनसनी

Team India: धोनी पर लगे बड़े आरोप, इस क्रिकेटर ने अपने बयान से मचा दी सनसनी

0
Team India: धोनी पर लगे बड़े आरोप, इस क्रिकेटर ने अपने बयान से मचा दी सनसनी

[ad_1]

Team India: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर एक क्रिकेटर ने अपनी कप्तानी में मौका नहीं देने का आरोप लगाया है. इस क्रिकेटर ने ये भी दावा किया है कि टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने के कारण उनका करियर बर्बाद हो गया. इस क्रिकेटर ने अभी हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया है.

धोनी पर लगे बड़े आरोप

जी हां, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे की, जिन्होंने अभी हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. संन्यास लेने के बाद इस क्रिकेटर ने अपनी जमकर भड़ास निकाली है और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कई आरोप भी लगाए हैं. ईश्वर पांडे का कहना है कि अगर धोनी ने उन पर थोड़ा और भरोसा दिखाया होता और कुछ मौके दिए होते, तो उनका करियर अलग ही होता. 

इस क्रिकेटर ने अपने बयान से मचा दी सनसनी 

दैनिक जागरण से बात करते हुए ईश्वर पांडे ने कहा, ‘मुझे अगर महेंद्र सिंह धोनी ने मौके दिए होते तो मेरा करियर कुछ अलग ही होता. मेरी उम्र तब 23-24 साल की थी और मेरी फिटनेस भी काफी अच्छी थी. अगर तब धोनी भाई ने मुझे टीम इंडिया में चांस दिया होता तो मैं अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता और मेरा करियर भी काफी अलग होता.’ 

टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेल पाए

बता दें कि ईश्वर पांडे कभी टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में तो नहीं खेल पाए, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. ईश्वर पांडे ने आईपीएल के 25 मैचों में 18 विकेट लिए, जबकि 75 फर्स्ट क्लास मैचों में 263 विकेट झटके. ईश्वर पांडे को साल 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली थी, उस समय धोनी कप्तान थे, लेकिन धोनी ने ईश्वर पांडे को मौका नहीं दिया.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here