Home Breaking News इस साल की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनीं आलिया भट्ट, सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

इस साल की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनीं आलिया भट्ट, सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

0
इस साल की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बनीं आलिया भट्ट, सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

[ad_1]

साल 2022 बॉलीवुड के लिहाज से अब तक अच्छा नहीं रहा है। इस साल हिंदी भाषा में बनी केवल कुछ ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है। हालांकि इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके लिए यह साल काफी अच्छा बीता है। इस साल अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की। जहां एक ओर कंगना रणौत, कृति सेनन और करीना कपूर जैसी अभिनेत्रियों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गईं। वहीं, आलिया की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े। आइए जानते है कैसा रहा उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी आलिया भट्ट की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों के खुलने पर यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज की गई थी। फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रहा था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 129.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

आरआरआर

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘आरआरआर’ का साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने केवल हिंदी पट्टी में 274.31 करोड़ की कमाई कर डाली थी।

ब्रह्मास्त्र

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इस साल आलिया भट्ट की तीसरी फिल्म है। हाल ही में यह फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में आलिया ईशा के किरदार में नजर आई हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने कुल 173.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले समय में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here