[ad_1]
हाइलाइट्स
इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दिन 293 रन बनाकर ऑल आउट हो गई
इंडिया ए की ओर से युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया
न्यूजीलैंड ए की ओर से पहले दिन मैथ्यू फीशर ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शतक के जरिए फॉर्म में वापसी कर ली है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन इंडिया ए की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड ए (India A vs New Zealand A) के खिलाफ 108 रन की शानदार पारी खेली. ऋतुराज के शानदार शतक के दम पर इंडिया ए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 293 रन बनाए.
25 वर्षीय ऋतुराज के प्रथम श्रेणी करियर का यह चौथा शतक है. इससे पहले इंडिया ए के कप्तान प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने 40 के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. प्रियांक 54 गेंद खेलने के बाद 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Eshwaran) का साथ देने ऋतुराज गायकवाड़ आए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की. ईश्वरन 83 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए.
पाकिस्तान ने T20 World Cup 2022 के लिए किया टीम का ऐलान, तूफानी बल्लेबाज को बाहर
ऋतुराज और उपेंद्र यादव ने 151 रन जोड़े
इसके बाद इंडिया ए ने 111 के कुल स्कोर पर अपने दो विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिए. रजत पाटीदार 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए वहीं सरफराज खान को फीशर ने खाता भी नहीं खोलने दिया. दूसरे छोर पर ऋतुराज डटे रहे. उन्होंने उपेंद्र यादव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने 151 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 266 तक ले गए. ऋतुराज ने 127 गेंदों पर 108 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे वहीं उपेंद्र यादव ने 134 गेंदों पर 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली.
इंडिया ए के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
इंडिया ए के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके जिसमें कप्तान प्रियांक पांचाल भी शामिल थे. न्यूजीलैंड की ओर से मैथ्यू फीशर ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए वहीं जैकब डफी और जोए वाकर के खाते में दो दो विकेट गए. सीन सोलिया और रचिन रवींद्र ने एक एक खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Hindi Cricket News, India a, Ruturaj gaikwad
FIRST PUBLISHED : September 15, 2022, 19:07 IST
[ad_2]
Source link