[ad_1]
हाइलाइट्स
रेचल हेंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
हेंस के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक दर्ज
हेंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 3818 रन बनाए
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की महिला दिग्गज बल्लेबाज रेचल हेंस (Rachael Haynes) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. हेंस ऑस्ट्रेलिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहीं. उन्होंने तीनों प्रारूपों में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सभी को काफी प्रभावित किया. हेंस हालांकि महिला बिग बैश लीग के आगामी सत्र में हिस्सा लेंगी, लेकिन अन्य घरेलू टूर्नामेंटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी.
हेंस ने 2009 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. डेब्यू के तीन दिन बाद ही हेंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने पहला टेस्ट मैच खेला और सिर्फ 2 रन से शतक बनाने से चूक गई थी. रेचल ने 2013 और 2022 में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीते साथ ही 2018 और 2020 में दो टी20 विश्व कप भी जीते. आईसीसी ने रेचल हेंस के संन्यास के बाद ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘ऑस्ट्रेलिया की चार बार की विश्व कप चैंपियन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है’.
Australia’s four-time World Cup winner has announced her retirement from international cricket.
Details ⬇️https://t.co/5vULk3JDd7
— ICC (@ICC) September 14, 2022
जब मैदान में मिले तीन यार, लारा, सचिन और युवराज, फिर हुआ… VIDEO
महिला खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा है, ‘लोगों के समर्थन के बिना इस स्तर पर खेलना संभव नहीं था मैं क्लब्स, राज्यों, कोच, दोस्तों और अपने परिवार की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरी बहुत मदद की. खासकर मैं अपने माता-पिता और अपने पार्टनर लिया को अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी.’
रेचल ने 2009 से 2022 के बीच छह टेस्ट, 77 वनडे और 84 टी20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया. जिसमें उन्होंने कुल 3818 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में रेचल हेंस ने कुल 2585 रन बनाए. जहां उनका उच्चतम स्कोर 130 रनों का रहा. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक लगाए हैं, जो वनडे प्रारूप में आए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Australia Cricket Team, Cricket australia, Womens Cricket
FIRST PUBLISHED : September 15, 2022, 10:29 IST
[ad_2]
Source link