[ad_1]
हाइलाइट्स
ब्रायन लारा ने शेयर किया खूबसूरत पल
वीडियो में साथ दिखे युवराज, सचिन और लारा
लारा ने पठान भाइयों से भी की मुलाकात
नई दिल्ली. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 (Road Safety World Series) का छठवां मुकाबला बीते बुधवार को इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और वेस्टइंडीज लीजेंड्स (West Indies Legends) के बीच कानुपर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होने वाला था. हालांकि बारिश की वजह से यह मुकाबला नहीं हो पाया, और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा.
इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच भिड़ंत से पहले एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला. दरअसल वेस्टइंडीज लीजेंड्स के स्टार बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) अचानक से भारतीय खेमे में पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की. कैरेबियन दिग्गज को अपने जिगरी यार सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात करते हुए देखा गया.
यह भी पढ़ें- पाक बल्लेबाज की ऐसी लापरवाही जिसे शायद ही फैंस करें माफ, VIDEO देख पकड़ लेंगे सिर
लारा ने इस दौरान का एक खूबसूरत वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में वह सचिन के साथ-साथ युवराज सिंह से भी बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के शुरूआती पलों में वह इरफान पठान और युसूफ पठान से भी गले लगते हुए नजर आए. वीडियो के आखिर में वह कैरेबियन खिलाड़ियों संग मैदान में बॉडी स्ट्रेचिंग करते हुए भी दिखे.
प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो, इंडिया लीजेंड्स टीम के दो मैचों में तीन अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में दूसरे नंबर पर है, जबकि वेस्टइंडीज लीजेंड्स टीम के भी दो मैचों में तीन अंक हैं लेकिन वह नेट रन रेट के आधार पर इंडिया लीजेंड्स से पीछे तीसरे नंबर पर है. श्रीलंका लीजेंड्स टीम दो मैचों से चार अंक लेकर टॉप पर विराजमान है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Brian Lara, Road Safety world series, Sachin tendulkar, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : September 15, 2022, 09:00 IST
[ad_2]
Source link