[ad_1]
पाकिस्तान के क्रिकेटर और फिक्सिंग का चोली दामन का साथ है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उसके खिलाड़ी फिक्सिंग में फंसे हों. इससे पहले भी पाकिस्तान के कई बड़े स्टार क्रिकेटर मैच फिक्सिंग में लिप्त पाए गए हैं और जेल गए हैं. हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पिनर आसिफ अफरीदी पर बैन लगा दिया है. अब इस मामले में खबर यह आ रही है कि स्पिनर आसिफ के अलावा दो और खिलाड़ी भ्रष्टाचार के मामले में फंस सकते हैं. उनके खिलाफ जांच जारी है. आइए जानते हैं कि वह कौन से पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं जो फिक्सिंग में लिप्त होने के बाद बैन झेलने के अलावा जेल जा चुके हैं.
[ad_2]
Source link