Home Sports पाक बल्लेबाज की ऐसी लापरवाही जिसे शायद ही फैंस करें माफ, VIDEO देख पकड़ लेंगे सिर

पाक बल्लेबाज की ऐसी लापरवाही जिसे शायद ही फैंस करें माफ, VIDEO देख पकड़ लेंगे सिर

0
पाक बल्लेबाज की ऐसी लापरवाही जिसे शायद ही फैंस करें माफ, VIDEO देख पकड़ लेंगे सिर

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहेल नजीर का मैदान में दिखा लापरवाह अंदाज
गैर जिम्मेदाराना तरीके से रन आउट होकर लौटे पवेलियन
मैदान में क्षेत्ररक्षक का दिखा जबर्दस्त अंदाज

नई दिल्ली. क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. मैदान में गेंदबाज की अगली गेंद पर क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. एक ऐसा ही मंजर पाकिस्तान क्रिकेट ने शेयर किया है. इस वीडियो में बल्लेबाज को बस अपनी थोड़ी सी लापरवाही की वजह से विकेट गंवाकर पवेलियन लौटना पड़ा. यह वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट ने एक राष्ट्रीय टी20 मैच का शेयर किया है. इस वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेटर रोहेल नजीर को मैदान में रनिंग के दौरान मैदान में लापरवाही बरतनी महंगी पड़ी और रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.

दरअसल बीते सोमवार को उत्तरी (पाकिस्तान) और खैबर पख्तूनख्वा के बीच एक मुकाबला मुल्तान में खेला गया. इस मुकाबले में गेंदबाज द्वारा नो बॉल फेंके जाने के बाद रोहेल नजीर को फ्री हिट मिला. इसपर उन्होंने जोरदार शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं जा सकी और 30 यार्ड के अंदर ही रह गई. इस बीच नजीर को विकेट के बीच चहलकदमी कर रन लेते हुए देखा गया, लेकिन मैदान में चुस्त-दुरुस्त क्षेत्ररक्षक ने नॉन स्ट्राइक पर तेजी से थ्रो करके स्टंप की पूरी गिल्लियां बिखेर दी.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत

शुरूआती पलों में तो लगा कि वह स्टंप तक आसानी से पहुंच गए हैं, लेकिन जब रिप्ले में देखा गया तो उनका बल्ला हवा में नजर आया. नजीर के इस लापरवाही की वजह से उन्हें रन आउट होकर पवेलियन का रुख करना पड़ा. नजीर जिस दौरान रन आउट हुए उस दौरान उनके टीम के हालात बेहद खराब थे.

Tags: Pakistan, Pakistan cricket, Pakistan cricket team



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here