[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
NEET SS Result 2022 Declared: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने गुरुवार, 15 सितंबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2022) के परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – nbe.edu.in के माध्यम से NEET SS 2022 स्कोर कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। NEET SS 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
परिणाम के साथ, NBE द्वारा NEET SS 2022 मेरिट सूची भी जारी की गई है। नीट एसएस 2022 का परिणाम 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किया गया है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जो कि मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) द्वारा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
[ad_2]
Source link