Home Breaking News Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू कार्यालय से बाहर निकलीं नोरा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब छह घंटों तक पूछताछ

Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू कार्यालय से बाहर निकलीं नोरा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब छह घंटों तक पूछताछ

0
Nora Fatehi: ईओडब्ल्यू कार्यालय से बाहर निकलीं नोरा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में करीब छह घंटों तक पूछताछ

[ad_1]

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही को आज फिर ईओडब्ल्यू के दफ्तर में तलब किया गया था। एक्ट्रेस दोपहर में दिल्ली में ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची थीं। आज दिल्ली पुलिस ने उनसे इस मामले में दूसरी बार पूछताछ की। करीब छह घंटों की पूछताछ के बाद नोरा अब ईओडब्ल्यू कार्यालय से रवाना हुई हैं। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस से घंटों पूछताछ की थी।

पांचवी बार हो रही पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न सिर्फ जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, बल्कि उनके साथा-साथ नोरा फतेही भी सवालों के घेरे में हैं। बता दें कि नोरा से यह पांचवी बार पूछताछ की गई है। इससे पहले इस मामले में नोरा से चार बार पूछताछ हो चुकी है। एक बार दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस से घंटों पूछताछ की थी। दिल्ली पुलिस ने करीब सात घंटे तक नोरा से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उनसे करीब 50 सवाल पूछे गए थे। वहीं ईडी भी अभिनेत्री को तीन बार तलब कर चुकी है। आज दिल्ली पुलिस ने नोरा को दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया। कुल मिलाकर इस मामले में नोरा से यह पांचवी बार पूछताछ हुई।

 

जांच में कर रहीं सहयोग

रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने इस केस में अब तक हुई जांच में पूरा सहयोग किया है। पिछली बार जब दिल्ली पुलिस ने नोरा को पूछताछ के लिए बुलाया था तो उनसे कई सवाल किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान एक्ट्रेस ने सुकेश से महंगे तोहफे मिलने की बात स्वीकार की, लेकिन यह भी बताया था कि ‘वह किसी आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानती थीं’। अब ईओडब्ल्यू के द्वारा यही कनेक्शन खंगाला जाएगा।

इन एक्ट्रेस का नाम शामिल

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सबसे पहली एफआईआर दिल्ली पुलिस में दर्ज हुई थी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के साथ ही अब ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के द्वारा भी अगस्त महीने से इस मामले जांच की जा रही है। इस मामले में अब जैकलीन समेतो नोरा फतेही और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here