[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए पीएम मोदी उज्बेकिस्तान पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये शिखर सम्मेलन एससीओ की गतिविधियों की समीक्षा करने और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर होगा। समरकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
इससे पहले, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा का विवरण साझा किया था। क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। वे समरकंद में एससीओ के प्रमुखों की 22 वीं शिखर बैठक में भाग लेंगे। शुक्रवार को वे इसे संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन में आमतौर पर दो सत्र होते हैं। एक सीमित सत्र केवल एससीओ सदस्य राज्यों के लिए और दूसरा विस्तारित सत्र पर्यवेक्षकों और विशेष आमंत्रितों के लिए होगा।
At the invitation of Uzbekistan President Shavkat Mirziyoyev, PM Modi will be leaving later this evening for a 24-hour visit to Samarkand to participate in the 22nd Meeting of the Council of Heads of State of the Shanghai Cooperation Organization (SCO): Foreign Secy Vinay Kwatra pic.twitter.com/WkaUMz4iHu
— ANI (@ANI) September 15, 2022
क्वात्रा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि एससीओ शिखर सम्मेलन में सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा एससीओ के सुधार और विस्तार, सुरक्षा की स्थिति, क्षेत्रीय सहयोग और कनेक्टिविटी मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।
इंडिया क्लब ने पीएम के लिए भेजा उपहार
ताशकंद स्थित इंडिया क्लब के भारतीय समुदाय के एक समूह ने उज्बेकिस्तान में भारतीय राजदूत के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक उपहार भेजा है। इसमें पीएम मोदी के सम्मान के तौर पर उज्बेक वॉल कारपेट पर उनकी तस्वीर बनी हुई है।
The India Club in Tashkent, a group of people belonging to the Indian community, sent a gift for Prime Minister Modi via the Indian Ambassador to Uzbekistan. The Club Tashkent got a picture painted on the Uzbek wall carpet as a mark of respect. pic.twitter.com/YlCvOnSiUc
— ANI (@ANI) September 15, 2022
पीएम ने रवानगी के पहले कही यह बात
उज्बेकिस्तान रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार दोपहर एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि वे एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर समरकंद जा रहे हैं। उज्बेकिस्तान की अध्यक्षता में एससीओ की इस बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए कई निर्णय लिए जाने की संभावना है। मैं समरकंद में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं। पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, एससीओ के विस्तार और संगठन के भीतर बहुआयामी और परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
PM’s departure statement ahead of his visit to Uzbekistan: I will be visiting Samarkand at the invitation of President of Uzbekistan Shavkat Mirziyoyev to attend the Meeting of the Council of Heads of State of the Shanghai Cooperation Organization (SCO). pic.twitter.com/VHRqUT2NQ7
— ANI (@ANI) September 15, 2022
पीएम मोदी ने दी बधाई
अंगोला के राष्ट्रपति के रूप में एक बार फिर से जोआओ लौरेंको को चुना गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके जोआओ लौरेंको को बधाई दी है।
[ad_2]
Source link