[ad_1]
सार
यूएस कैपिटल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए राज पंजाबी ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कुछ अहम बातें कहीं। राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और जैव रक्षा के वरिष्ठ निदेशक हैं।
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका भारतीयों की बौद्धिक व प्रशासनिक क्षमताओं का लोहा मानता है। इसीलिए राष्ट्रपति जो बाइडन अब तक अपने प्रशासन के प्रमुख पदों पर 130 भारतवंशियों की नियुक्ति कर चुके हैं। अमेरिकी आबादी में भारतवंशी आबादी मात्र एक फीसदी है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन में उनका प्रतिनिधित्व और दखल अहम है।
यूएस कैपिटल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए राज पंजाबी ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए अहम बातें कहीं। राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और जैव रक्षा के वरिष्ठ निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इस मौके पर उन्होंने अमेरिकी सरकार में शीर्ष पदों पर नियुक्त भारतीय अमेरिकियों की सूची पढ़ी। पंजाबी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने 130 भारतवंशी अमेरिकियों को अपने प्रशासन में नियुक्त किया है। यह गौरव की बात है।
[ad_2]
Source link