[ad_1]
हाइलाइट्स
उस्मान कादिर पूर्व दिग्गज अब्दुल कादिर के बेटे हैं
पहली बार वर्ल्ड कप के लिए टीम में मिली है जगह
नई दिल्ली. उस्मान कादिर (Usman Qadir) अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने को तैयार हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए (T20 world cup 2022) घाेषित पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में वे जगह बनाने में सफल रहे हैं. 29 साल के उस्मान ने अब तक पाकिस्तान के लिए सिर्फ 19 टी20 के मैच खेले हैं. वर्ल्ड कप के मुकाबले 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. उस्मान पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर (Abdul Qadir) के बेटे हैं. उस्मान को भले ही वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल गई हो, लेकिन अब्दुल कादिर को इसके लिए अपने कप्तान से झगड़ा तक करना पड़ा था. तब जाकर वे वर्ल्ड कप खेल सके थे. यह रोचक किस्सा आज प्रासंगिक है.
1980 के आस-पास लेग स्पिनर्स को वनडे में उतनी अहमियत नहीं दी जाती थी. ऐसे में 1983 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी जानी थी. कादिर ने कप्तान इमरान खान से कहा कि वे क्यों नहीं वर्ल्ड कप खेल सकते. इस पर उन्होंने कहा था कि तुमसे नहीं हो जाएगा. इसके बाद अब्दुल कादिर ने कहा था कि चलिए एक ओवर का मैच खेलते हैं. यदि मैं आपको बोल्ड कर लेता हूं, तो वर्ल्ड कप खेलूंग. हुआ भी ऐसा ही. इमरान ने उन पर छक्का जरूर लगाया लेकिन कादिर ने उन्हें बोल्ड करके वर्ल्ड कप खेलने की अपनी जिद पूरी की थी.
पहले ही मैच में किया कारनामा
अब्दुल कादिर ने 1983 वर्ल्ड कप से ही अपना वनडे डेब्यू किया. इससे पहले वे टेस्ट टीम का ही हिस्सा हुआ करते थे. उन्होंने वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने. उस समय वर्ल्ड कप 60 ओवरों का होता था. उन्होंने 104 वनडे में 132 विकेट झटके. 44 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा. वहीं टेस्ट की बात करें, तो अब्दुल कादिर ने 67 मैच में 236 विकेट लिए. फर्स्ट क्लास क्रिकेटर में उन्होंने 900 से अधिक विकेट लिए.
पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगा बड़ा झटका, 3 खिलाड़ी चोटिल, 2 को तो इंग्लैंड जाना पड़ा
टेस्ट खेलना बाकी
उस्मान कादिर का इंटरनेशनल करियर अपने पिता से एकदम उलट है. वे अब तक पाकिस्तान की ओर से एक वनडे और 19 टी20 खेल चुके हैं. टेस्ट में डेब्यू बाकी है. उन्होंने एक वनडे में एक और 19 टी20 में 17 की औसत से 25 विकेट लिए हैं. 13 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. इकोनॉमी 7.64 की है. वे ओवरऑल टी20 के 74 मैच में 76 विकेट झटक चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Imran khan, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 07:42 IST
[ad_2]
Source link