Home Sports एशिया कप 2022: भारत-पाकिस्तान ‘सुपर 4’ मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मैच बना!

एशिया कप 2022: भारत-पाकिस्तान ‘सुपर 4’ मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मैच बना!

0
एशिया कप 2022: भारत-पाकिस्तान ‘सुपर 4’ मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मैच बना!

[ad_1]

मुंबई. एशिया कप 2022 के ‘सुपर 4’ चरण में 4 सितंबर को दुबई में खेले गया भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला विश्व कप के मैच को हटाकर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मैच बन गया है. टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक, स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज मैच को विश्व कप के बाहर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टी20 मैच के रूप में घोषित किया था.

4 सितंबर, 2022 को खेले गए ‘सुपर 4’ चरण के मैच ने इस सप्ताह रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसमें 57.4 मिलियन एएमए दर्ज किया गया है, जिससे यह विश्व कप को हटाकर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 बन गया है. यह वास्तव में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी महाद्वीपीय टूर्नामेंट में से एक था, जिसने देश भर के क्रिकेट प्रशंसकों को डीपी विश्व एशिया कप 2022 (फाइनल को छोड़कर) देखने के लिए 243 मिलियन दर्शकों के रूप में जोड़े रखा. टूर्नामेंट में दर्शकों ने कुल 58.8 बिलियन मिनट (फाइनल को छोड़कर) देखे.

VIDEO: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कंगाल… चोटिल खिलाड़ी को इलाज के लिए नहीं दिया पैसा, पूर्व कप्तान का खुलासा

आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले, देश में क्रिकेट के लिए समग्र उत्साह वापस आ गया है, यहां तक कि टूर्नामेंट के माध्यम से गैर-भारतीय मैचों (फाइनल को छोड़कर) में 113 मिलियन की भारी दर्शकों की संख्या देखी गई. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के साथ, भारत को अब वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 सीरीज की चुनौती का सामना करना है, जो 20 सितंबर को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर लाइव होगा.

पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया था
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 4 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के रोमांचक मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हरा दिया था. भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान (51 गेंद में 71 रन, छह चौके और दो छक्के) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले नवाज (20 गेंद में 42 रन, छह चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here