[ad_1]
हाइलाइट्स
वेस्ट और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा
मैच के दौरान गेंदबाज के थ्रो से सेंट्रल जोन का बल्लेबाज चोटिल हो गया
गर्दन पर गेंद लगने के कारण बीच मैदान में एंबुलेंस बुलानी पड़ गई
नई दिल्ली. कोयंबटूर में वेस्ट और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में वेस्ट जोन ने पहली पारी में 257 रन बनाए थे. इसके जवाब में मैच के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 128 रन पर ऑल आउट हो गई. कप्तान करन शर्मा ने सबसे अधिक 34 रन बनाए.
सेंट्रल जोन की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही थी. उसके पहले 5 विकेट 66 रन के स्कोर पर गिर गए थे. छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वेंकटेश अय्यर उतरे थे. टीम से उन्हें बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन, वो जब 6 रन पर के स्कोर पर थे, तो ऐसे हादसे का शिकार हो गए कि बीच मैदान में एंबुलेंस बुलानी पड़ गई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि,अच्छा रहा कि उन्हें ज्यादा गहरी चोट नहीं लगी थी और वो दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. लेकिन, अपने स्कोर में 8 रन और जोड़कर आउट हो गए. अब आपको बताते हैं कि आखिर वेंकटेश कैसे चोटिल हो गए थे?

वेस्ट जोन की तरफ से चिंता गजा ओवर कर रहे थे. उनकी गेंद पर अय्यर ने शॉट खेला, गेंद सीधा गजा के पास गई. उन्होंने अय्यर की तरफ गेंद को तेजी से थ्रो किया. अय्यर जब तक संभलते गेंद उनके गर्दन पर जा लगी. वो दर्द के मारे छटपटाने लगे और पिच पर ही गिर गए. इसके बाद अय्यर को अस्पताल ले जाने के लिए बीच मैदान में ही एंबुलेंस बुलाई गई. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अय्यर स्ट्रेचर के बजाए खुद चलकर एंबुलेंस में बैठे. प्राथमिक उपचार लेने के बाद अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और सेंट्रल जोन की पूरी पारी 128 रन पर सिमट गई.
T20 World Cup के लायक नहीं समझा गया, लेकिन सौंपी गई भारत की कप्तानी!
वर्ल्ड कप और 2 IPL खिताब जिताने वाला दिग्गज पंजाब किंग्स का हेड कोच बना, खत्म होगा 15 साल का सूखा?
उनादकट ने तीन विकेट लिए
वेस्ट जोन की तरफ से जयदेव उनाकदट ने 3 और तनुष कोटियन ने भी इतने ही विकेट लिए. अतीत सेठ के खाते में दो विकेट आए. वेस्ट जोन ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिए थे. पृथ्वी शॉ शतक लगा चुके हैं. वेस्ट जोन की बढ़त 200 से अधिक रन की हो चुकी है. गर्दन में लगी चोट के कारण अय्यर वेस्ट जोन की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे. उनके स्थान पर अशोक मनेरिया फील्डिंग कर रहे. इससे पहले, कुमार कार्तिकेय ने सेंट्रेल जोन के लिए पहली पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajinkya Rahane, Duleep trophy, Prithvi Shaw, Venkatesh Iyer
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 17:44 IST
[ad_2]
Source link