[ad_1]
हाइलाइट्स
नीशम को राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा था.
आईपीएल 2022 में जेम्स नीशम ने मात्र 2 मैच खेले थे.
नीशम ने 2014 में पहली बार आईपीएल में हिस्सा लिया था.
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम ने अपने दम पर न्यूजीलैंड को कई मैच जिताए हैं. आईपीएल में जेम्स राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जेम्स नीशम ने 11 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके कुछ दिन बाद एक फैन ने ऑलराउंडर से उनके आईपीएल परफॉर्मेंस को लेकर सवाल किया है.
ट्विटर पर एक यूजर ने जेम्स नीशम से पूछा, “आप अंतरराष्ट्रीय मैचों की तरह आईपीएल में भी अच्छा परफॉर्म क्यों नहीं करते?” इस पर जेम्स नीशम ने राजस्थान रॉयल्स पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए जवाब दिया.
जेम्स नीशम ने इस फैन के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “अगर मैं साल में एक बार खेलता तो शायद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता.” उन्होंने लिखने के बाद इसके साथ एक हंसने वाली इमोजी भी लगाई.

न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका! जिमी नीशम ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया
बता दें कि नीशम को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला. कीवी ऑलराउंडर ने 2014 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने 2014 में 4 मैच, 2020 में 5 मैच और 2021 में मात्र 3 मैच खेले, जहां उन्होंने 9 की औसत से कुल 61 रन बनाए. आईपीएल 2021 में जेम्स नीशम ने मुंबई इंडियंस के लिए 5 विकेट झटके थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: IPL, James Neesham, Off The Field, Rajasthan Royals
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 16:58 IST
[ad_2]
Source link