Home Breaking News लखीमपुर कांड: आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, लगेगा गैंगस्टर, बुलडोजर के डर से दरिदों के परिवार का ऐसा है हाल

लखीमपुर कांड: आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, लगेगा गैंगस्टर, बुलडोजर के डर से दरिदों के परिवार का ऐसा है हाल

0
लखीमपुर कांड: आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, लगेगा गैंगस्टर, बुलडोजर के डर से दरिदों के परिवार का ऐसा है हाल

[ad_1]

दो दलित नाबालिग बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के सभी छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क होगी। इन पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट भी लगेगा। पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में मौका मुआयना भी किया है। कुर्की को लेकर आरोपियों के परिवार में दहशत है। शुक्रवार को निघासन थाना के सब इंस्पेक्टर जुबैर आलम ने पहले पीड़िता के गांव में जाकर आरोपी छोटू के घर का ब्योरा लिया। पड़ोसियों से छोटू की संपत्ति की जानकारी ली। इसके बाद वह पांच आरोपियों के गांव पहुंचे और वहां पर भी उन्होंने परिवार व गांव वालों से जुनैद, सुहेल, करीमुद्दीन, आरिफ और हफीजुर्रहमान की संपत्ति की जानकारी जुटाई।

गुरुवार को बुलडोजर देख खुद ही हटाने लगे थे सामान

पुलिस की कार्रवाई को लेकर आरोपियों के परिवार में दहशत है। परिवार वाले डर के मारे कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं। गुरुवार शाम जब एक जेसीबी किशोरियों के अंतिम संस्कार के लिए जा रही थी तो किसी ने आरोपियों के परिवार को सूचना दे दी कि उनके घर पर बुलडोजर चलने वाला है। इससे डरकर उन लोगों ने घर से जरूरी सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया।

वहीं, पूछने पर बताया कि घर टूट जाएगा, इससे अच्छा है कि जो सामान बचा सकते हैं उसे बचा लें। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि पूरे परिवार की संपत्ति नहीं कुर्क होनी होनी चाहिए। जो आरोपी है उसका नुकसान हो।

दोनों बहनों से हुई थी दरिंदगी

निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। सबूत मिटाने के लिए दुपट्टे से बहनों का गला घोंटकर एक पेड़ पर फंदे से लटका दिया था। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने मामले में पीड़िता के गांव के ही छोटू, जबकि पड़ोसी गांव लालपुर के पांच आरोपियों जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ और हफीजुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here