[ad_1]
हाइलाइट्स
Asia Cup में पाकिस्तान की हार पर भड़का दिग्गज
पीसीबी पर पूर्व दिग्गजों की अनदेखी का लगाया आरोप
नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम एशिया कप-2022 के फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई. फाइनल में उसे श्रीलंका ने 23 रन से हरा दिया. इस हार के साथ ही उसके 10 साल बाद एशिया कप जीतने का सपना भी अधूरा ही रह गया. पाकिस्तान की इस हार से पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद निराश हैं और उन्होंने एशिया कप के दौरान उनके जैसे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा है. मियांदाद ने पीसीबी पर पाकिस्तान के दिग्गजों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.
जावेद मियांदाद ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, ‘मेरे जैसे लोग यहां बैठे हैं. व्यक्तिगत रूप से, मुझे कुछ नहीं चाहिए, लेकिन हमारा उपयोग करें! मैंने हमेशा पाकिस्तान को पहले रखा है. आपके यहां लोग हैं. हमें पैसा नहीं चाहिए. मुझे यकीन है कि खिलाड़ियों को मेरी मौजूदगी से फायदा होगा. मेरा पास काफी अनुभव है. जिस तरह से पाकिस्तान एशिया कप का फाइनल हारी, उससे मुझे दुख होता है.’
खिलाड़ियों में मैच सिचुएशन की समझ नहीं: मियांदाद
उन्होंने आगे कहा, ‘यह वास्तव में शर्मनाक है. आपके यहां इतने सारे लोग हैं, कहां है आपका राष्ट्रवाद? आप किस पाकिस्तान की बात कर रहे हैं?’ पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट और 233 वनडे खेलने वाले मियांदाद ने सुझाव दिया कि वो पाकिस्तान टीम की मदद कर सकते हैं और उनका मानना है कि मौजूदा खिलाड़ियों के पास मैच सिचुएशन की सही समझ नहीं है.’
मियांदाद ने आगे कहा, ‘अगर मैं वहां होता, तो मैं उन्हें विकेट हाथ में रखने और सही समय पर तेजी से रन बनाने के कहता. मेरे पास अनुभव है. लेकिन ये बच्चे नहीं जानते, बस मैदान पर आते ही मारना शुरू कर देते हैं. उन्हें नहीं पता कि किस गेंदबाज के खिलाफ आपको अटैक करना है, इन्हें नहीं पता कि कब विकेट पर टिके रहना है और कब खेलने का अंदाज बदलना है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Javed Miandad, Pakistan cricket team, Pcb
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 16:29 IST
[ad_2]
Source link