[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
क्रिकेट के खेल का रोमांच बढ़ाने के लिए सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी लगातार कोशिश करता रहता है। इसी पहल के तहत बीसीसीआई नया नियम लाने की तैयारी कर रहा है। इस नियम के अनुसार हर मैच में दोनों टीमों के कप्तान 11 की बजाय 15 खिलाड़ियों का नाम मैच के लिए देंगे। इस नियम का नाम इम्पैक्ट प्लेयर होगा। शुरुआत में यह नियम भारत के घरेलू मैचों में लागू होगा। इसके बाद इसका असर और इसके आने से खेल में हुए बदलाव की समीक्षा की जाएगी। सब कुछ ठीक होने पर इसे आईपीएल में भी लाया जाएगा और भविष्य में आईसीसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इसे मंजूरी दे सकती है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्तूबर से हो रही है और इसी टूर्नामेंट में पहली बार यह नियम लागू किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बीग बैश में पहले ही ऐसा नियम है। इसे एक्स फैक्टर नाम दिया गया है। इस नियम के अनुसार 13 खिलाड़ी हर टीम में होते हैं और जरूरत के हिसाब से कोच और कप्तान किसी एक खिलाड़ी को पहली पारी के 10वें ओवर से पहले बदल सकते हैं। हालांकि, उसी खिलाड़ी की जगह नया खिलाड़ी आ सकता है, जिसने बल्लेबाजी नहीं की हो और एक ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो।
[ad_2]
Source link