Home Sports Duleep Trophy: बल्लेबाज ने टीम में एंट्री का जश्न शतक जड़कर मनाया, कप्तान रहाणे का बल्ला रहा खामोश

Duleep Trophy: बल्लेबाज ने टीम में एंट्री का जश्न शतक जड़कर मनाया, कप्तान रहाणे का बल्ला रहा खामोश

0
Duleep Trophy: बल्लेबाज ने टीम में एंट्री का जश्न शतक जड़कर मनाया, कप्तान रहाणे का बल्ला रहा खामोश

[ad_1]

हाइलाइट्स

वेस्ट और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा
वेस्ट जोन के लिए पृथ्वी शॉ ने दूसरे दिन नाबाद 104 रन की पारी खेली
शॉ को इंडिया-ए टीम में जगह मिली, न्यूजीलैंड-ए से 3 वनेडे खेले जाने हैं

नई दिल्ली. वेस्ट जोन की तरफ से खेल रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने दलीप ट्रॉफी-2022 (Duleep Trophy) के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ शतक ठोक दिया. वो मैच के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 104 रन पर नाबाद लौटे. उनकी इस पारी के कारण वेस्ट जोन ने 259 रन की बढ़त हासिल कर ली. इस शतकीय पारी से पहले ही शॉ का चयन न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में हुआ था और इसके बाद ही उन्होंने धमाकेदार शतक ठोक डाला. शॉ ने अपनी 104 रन की नाबाद पारी में 11 चौके और 3 छक्के उड़ाए. उन्होंने महज 88 गेंद में 100 रन पूरे किए. शॉ का लिस्ट-ए क्रिकेट में औसत 56 और स्ट्राइक रेट 125 से ऊपर का है. ऐसे में उनके लिए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम में वापसी का मौका लेकर आया है.

जहां तक दलीप ट्रॉफी के इस सेमीफाइनल मुकाबले की बात है, तो मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्ट जोन ने 29 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए थे. पृथ्वी शॉ 104 और अरमान जाफर 7 रन बनाकर नाबाद हैं. इससे पहले, पहली पारी में भी फ्लॉप रहे यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भी जल्दी आउट हो गए. वो सिर्फ 3 रन बना पाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला पहली पारी की तरह दूसरी में भी खामोश ही रहा. वो 12 रन बनाकर अंकित राजपूत की अंदर आती गेंद को छोड़ने की कोशिश में क्लीन बोल्ड हो गए. हालांकि, एक छोर से पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने पहले 50 और फिर 100 रन पूरे किए.

यह भी पढ़ें:T20 World Cup के लायक नहीं समझा गया, लेकिन सौंपी गई भारत की कप्तानी!

Duleep Trophy: कुमार कार्तिकेय के ‘पंजे’ ने अजिंक्य रहाणे की टीम को बड़े स्कोर से रोका

इससे पहले, मैच के दूसरे दिन वेस्ट जोन की पहली पारी में 257 रन के जवाब में सेंट्रल जोन की टीम 40.1 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई. सेंट्रल जोन ने 66 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. कप्तान करन शर्मा (34) को छोड़ दें तो सेंट्रल जोन का कोई बल्लेबाज नहीं चला. वेस्ट जोन के लिए जयदेव उनाकदट ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, तनुष कोटियन ने भी इतने ही विकेट झटके. अतीत सेठ 2 विकेट लेने में सफल रहे. इससे पहले, वेस्ट जोन के लिए पहली पारी में पृथ्वी शॉ ने 60 और राहुल त्रिपाठी ने 67 रन बनाए थे. वहीं, सेंट्रल जोन के लिए बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने 5 विकेट हासिल किए थे.

Tags: Ajinkya Rahane, Duleep trophy, India a, Prithvi Shaw, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here