Home Breaking News Roger Federer Record: रोजर फेडरर के ऐसे रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूटे, नडाल और जोकोविच भी उससे दूर

Roger Federer Record: रोजर फेडरर के ऐसे रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूटे, नडाल और जोकोविच भी उससे दूर

0
Roger Federer Record: रोजर फेडरर के ऐसे रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूटे, नडाल और जोकोविच भी उससे दूर

[ad_1]

ख़बर सुनें

सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 15 सितंबर को पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि 23 सितंबर 2022 से लंदन में शुरू होने वाला लेवर कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते। इनमें छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं।
पिछले कुछ वर्षों में फेडरर ने पुरुष एकल टेनिस में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। टेनिस आइकन फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम के अलावा 103 करियर एटीपी खिताब जीते हैं। फेडरर 2018 में 36 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने करियर में कुल 1526 सिंगल्स मैच खेले और कभी भी रिटायर्ड नहीं हुए। स्विस आइकन ने अपने करियर में 223 डबल्स मैच खेले हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे हैं जो शायद कभी टूट नहीं पाए। हम उन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में आपके यहां बता रहे हैं…
1. लगातार सबसे ज्यादा हफ्तों तक नंबर-1
सर्बिया के नोवाक जोकोविच के पास विश्व नंबर-1 के रूप में सबसे अधिक सप्ताह बिताने का रिकॉर्ड है। वह कुल 373 हफ्तों तक नंबर-1 रहे हैं, लेकिन एटीपी रैंकिंग में लगातार सबसे अधिक हफ्तों तक शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड महान रोजर फेडरर के नाम है। वह दो फरवरी 2004 से 10 अगस्त 2008 तक लगातार 237 हफ्तों तक नंबर-1 पर रहे थे। कोई भी इस रिकॉर्ड के करीब कभी नहीं आया।

ये भी पढ़ें: Roger Federer: फेडरर के संन्यास पर भावुक हुए तेंदुलकर, कहा- आदतें कभी नहीं छूटतीं, नडाल-सेरेना ने कही यह बात
2. लगातार सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइन खेलने का रिकॉर्ड
रोजर फेडरर ने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट में जो दबदबा दिखाया है, वह अद्वितीय है। वह 2004 के विंबलडन से लेकर 2010 के ऑस्ट्रेलियन ओपन तक सभी चार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इस तरह फेडरर ने लगातार 23 ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में हिस्सा लिया। वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर जोकोविच हैं। वह लगातार 16 सेमीफाइनल खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Roger Federer: 24 साल लंबे करियर के बाद संन्यास लेंगे टेनिस के बादशाह फेडरर, लेवर कप होगा आखिरी टूर्नामेंट
3. ग्रास कोर्ट पर लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड
टेनिस इतिहास में कोई भी खिलाड़ी ग्रास कोर्ट पर रोजर फेडरर की तरह सफल नहीं हो पाया। उन्होंने आठ विंबलडन खिताब जीते हैं, जो प्रतियोगिता के इतिहास में किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा एकल स्पर्धा में सबसे ज्यादा है। फेडरर ने 2003 और 2006 के बीच लगातार चार साल तक हाले ओपन और विंबलडन जीता था। 2007 में उन्होंने हाले ओपन को छोड़ दिया और लगातार पांचवीं बार विंबलडन जीता। 2008 में विंबलडन फाइनल में पांच साल में पहली बार हारने से पहले वह फिर से हाले ओपन जीते थे। इस दौरान उन्होंने ग्रास कोर्ट पर लगातार 65 मैच जीते थे। यह एक विश्व रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें: Roger Federer: जब बीच मैच में फेडरर ने फोटो के लिए दिए थे कई पोज, सिर्फ टेनिस नहीं फुटबॉल में भी महारत, VIDEO
4. लगातार पांच बार दो अलग-अलग ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड
फेडरर ने 2003 से 2007 तक पांच बार विंबलडन जीता था। इसके अलावा 2004 से 2008 तक उन्होंने पांच बार यूएस ओपन भी जीता था। वह टेनिस इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो अलग-अलग ग्रैंड स्लैम खिताब लगातार पांच-पांच साल जीते हों।

विस्तार

सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 15 सितंबर को पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि 23 सितंबर 2022 से लंदन में शुरू होने वाला लेवर कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते। इनमें छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here