Home Sports T20 World Cup: इन 3 प्लेयर्स को टी20 वर्ल्ड कप में होना चाहिए था शामिल, सेलेक्टर्स ने कर दिया मायूस

T20 World Cup: इन 3 प्लेयर्स को टी20 वर्ल्ड कप में होना चाहिए था शामिल, सेलेक्टर्स ने कर दिया मायूस

0
T20 World Cup: इन 3 प्लेयर्स को टी20 वर्ल्ड कप में होना चाहिए था शामिल, सेलेक्टर्स ने कर दिया मायूस

[ad_1]

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है और सेलेक्टर्स ने भारत की 15 सदस्यीय टीम में 3 खिलाड़ियों को नहीं चुनकर सबसे बड़ी चूक कर दी. इन 3 प्लेयर्स को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल होना चाहिए था, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें मायूस कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होगा. टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा. भारतीय क्रिकेट के 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनको सेलेक्टर्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुनने से चूक गए. आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर. 

1. शिखर धवन

शिखर धवन को सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनकर बड़ी गलती कर दी. शिखर धवन बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है. केएल राहुल की बात करें तो वह बड़े मौकों पर फ्लॉप हो जाते हैं, जिसका खामियाजा टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को भुगतना पड़ता है. पिछले साल यूएई में खेले गए 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भी इसका ट्रेलर सभी फैंस देख चुके हैं. सेलेक्टर्स चाहते तो शिखर धवन जैसे अनुभवी ओपनर को इस बार टी20 वर्ल्ड कप में मौका दे सकते थे, जिनको हर बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का अच्छा अनुभव है.  

2. उमरान मलिक

उमरान मलिक भारत के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जो लगातार 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर खेला जाना है, जहां उमरान मलिक की टीम इंडिया को सख्त जरूरत थी, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें नहीं चुनकर हर्षल पटेल को मौका दे दिया. हर्षल पटेल की बात करें तो उनके पास ज्यादा गति नहीं है और ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उनकी धुनाई का भी डर बना हुआ है. उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 20.18 के औसत से 22 विकेट अपने नाम किए थे. उमरान मलिक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट रहा था.  

3. ईशान किशन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स ने ईशान किशन जैसे खतरनाक बल्लेबाज को नहीं चुना, जो बल्ले से तबाही मचाने के लिए जाने जाते हैं. इसके उलट सेलेक्टर्स ने टी20 क्रिकेट में बेअसर साबित हो चुके बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भरोसा दिखाया है. कोई ये भी नहीं जानता कि क्या ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा भी या नहीं, क्योंकि दिनेश कार्तिक प्लेइंग इलेवन के लिए कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद होंगे. ईशान किशन अगर टी20 वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में होते तो टीम इंडिया के पास एक बैकअप ओपनर का ऑप्शन होता, जो केएल राहुल के फ्लॉप होने पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते थे. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here