[ad_1]
पिछले काफी दिनों से जहां फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा था, वहीं अब वैसा ही गुस्सा लोगों में अजय देवगन की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’ को लेकर दिख रहा है। बीते दिनों सामने आए अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर देख इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठने लगी है। इतना ही नहीं फिल्म कानूनी पचड़ों में भी घिरती नजर आ रही है। यूपी के रहने वाले वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जहां जौनपुर कोर्ट में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, वहीं आज ही हिंदू जनजागृति समिति ने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण इसे बैन करने की मांग की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विवादों में घिरी इस फिल्म का बजट क्या है? और इसकी स्टारकास्ट की फीस कितनी है? अगर नहीं तो आ हम इस रिपोर्ट में आपके ये सब बताने वाले हैं…
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘थैंक गॉड’ कानूनी पचड़ों के साथ-साथ बायकॉट गैंग के लपेटे में भी आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखाए गए मॉर्डन चित्रगुप्त को लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त महाराज और मृत्यु के देवता यमराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। बहरहाल, आपको बता दें कि अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर यह फिल्म 25 अक्तूबर को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवादों में घिरी इस फिल्म का बजट 60-70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
ट्रेलर में दिखाए गए फिल्म के दृश्यों से सभी प्रभावित हुए थे। लेकिन सवाल उठता है क्या चित्रगुप्त की मॉर्डन राजसभा बनाने में इतना पैसा खर्च हो सकता है? नहीं फिल्म के बजट में स्टार कास्ट की फीस भी जोड़ी जाती है। तो आइए जानते हैं ‘थैंक गॉड’ के लिए अजय देवगन से लेकर रकुलप्रीत सिंह ने कितनी फीस चार्ज की है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। जबकि इसके लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को 7 करोड़ रुपए और रकुल प्रीत सिंह को मात्र 3 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप झेल रही ‘थैंक गॉड’ में जहां अजय देवगन चित्रगुप्त के रोल में हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अयान कपूर और रकुल उनकी पत्नी रूही कपूर के रोल में दिखेंगी। इन तीनों स्टार्स के अलावा फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा, सीमा पाहवा और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं। कल ही फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ और नोरा की केमिस्ट्री सबका दिल जीत रही है।
[ad_2]
Source link