[ad_1]
हाइलाइट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन को बनाया यादगार
सचिन सहित विराट कोहली ने पीएम को दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर विश्व भर से मिल रही बधाई
नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर दुनिया भर के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इस खास अवसर पर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली , गौतम गंभीर , निकहत जरीन समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी.
भारत रत्न से सम्मानित दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बधाई देते हुए लिखा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना.’
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

भारत के पूर्व ओपनर और बीजेपी से ईस्ट दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, ‘उस व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, जिसने हर भारतीय के लिए भारतीय होने के अर्थ को परिभाषित किया है. भगवान पीएम मोदी को लंबे समय तक आशीर्वाद और स्वस्थ जीवन दें.’

HBD R Ashwin: 36 साल के हुए रविचंद्रन अश्विन, लगा बधाईयों का तांता, BCCI ने गिनाईं उपलब्धियां
इसके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी.

युवा शटलर लक्ष्य सेन ने खुद की पीएम मोदी की साथ वाली फोटो को ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

कॉमनवेल्थ 2022 में गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर निकहत जरीन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी.

बता दें कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश में हैं, जहां वह नामीबिया से लाए हुए चीतों को उनके नए घर “कूनो नेशनल पार्क” में छोड़ा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Gautam gambhir, Narendra modi, Narendra modi birthday, Sachin tendulkar, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 18:01 IST
[ad_2]
Source link
