[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी
भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में प्रदर्शन खराब रहा था
रोहित शर्मा की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेस्ट इलेवन को तैयार करेगी
नई दिल्ली. एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत पहुंचकर मोहाली में टी20 सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. दोनों टीमों को इस सीरीज से आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करने का मौका मिलेगा. टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होगा.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम मोहाली की पिच और परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही है. जिसमें उनकी बल्लेबाजी प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बगैर भारत आई है. वॉर्नर को वर्कलोड की वजह से आगामी टी20 वर्ल्ड को ध्यान में रखकर आराम दिया गया है.
यह भी पढ़ें:शुभमन गिल ने छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ? फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर दी जानकारी
विराट कोहली का साथी बना शतकवीर, IPL…रणजी ट्रॉफी के बाद इंडिया-ए के लिए लगाई शतकों की लाइन
.@CricketAus have arrived 😍
Excitement level ✅ #IndvsAus @gulzarchahal #1stT20I #pca #pcanews #punjab #cricket #teamindia #indiancricketteam #punjabcricketnews #cricketnews #gulzarinderchahal #president #fans #cricketfans pic.twitter.com/6LskXmPYS7— Punjab Cricket Association (@pcacricket) September 17, 2022
वॉर्नर के अलावा अनुभवी पेसर मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडर मिचेल मार्श की सेवाएं भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को नहीं मिल पाएंगी, क्योंकि ये खिलाड़ी चोट से परेशान हैं. स्टार्क को घुटने में जबकि मार्श को टखने में दिक्कत है.भारतीय खिलाड़ी शनिवार (17 सितंबर) को मोहाली पहुंचेंगे. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल सबसे पहले मोहाली पहुंचे.
दूसरी ओर, हाल में यूएई में संपन्न एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के जरिए वापसी करने की होशिश करेगी. तीन मैचों की टी20 सीरीज में कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी के पास बेस्ट इलेवन को परखने का मौका रहेगा. भारतीय टीम के अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप से पहले 6 टी20 और दो वॉर्मअप मैच खेलने को मिलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पहला टी20 मोहाली में 20 को जबकि दूसरा 23 सितंब को नागपुर में खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में आयोजित होगा.
भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: सीन एबट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, केन रिचर्डसन,डेनियन सेम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जंपा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aaron Finch, Hindi Cricket News, India vs Australia, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 18:20 IST
[ad_2]
Source link