[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
सरकारी स्कूलों की नौंवी व 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा साइकिल मुहैया कराई जाएगी। साइकिल योजना का लाभ उन्ही विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनका स्कूल उनके घर से दो किलोमीटर दूरी पर है। गुरुग्राम के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 20 सितंबर को जिला स्तरीय साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जिले के चारों खंडों के एससी वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विभाग की ओर से साइकिल खरीद के लिए 3100 रुपये व 3300 रुपये निर्धारित किए हैं।
[ad_2]
Source link