Home Sports India vs Australia T20 Series 2022: वेन्यू, टाइम, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ

India vs Australia T20 Series 2022: वेन्यू, टाइम, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ

0
India vs Australia T20 Series 2022: वेन्यू, टाइम, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 20 सितंबर को
हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर रहेगी नजर
मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और मिचेल मार्श चोटिल होकर बाहर

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत मंगलवार (20 सितंबर) से हो रही है. दोनों टीमें मोहाली पहुंच चुकी है. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली, दूसरा 23 सितंबर को नागपुर और तीसरा मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले पूरा जोर लगाएगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज के लिए स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आराम दिया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, ऑलराउंडर मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस चोटिल होने की वजह से भारत दौरे से बाहर हो गए हैं.

भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- 20 सितंबर, मोहाली
दूसरा टी20- 23 सितंबर, नागपुर
तीसरा टी20- 25 सितंबर, हैदराबाद

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, कहा- इस नंबर पर करना चाहता हूं बल्लेबाजी, वजह भी बताई

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत कब से होगी?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से होगी.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले कहां खेले जाएंगे?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले मोहाली, नागपुर और हैदराबाद में होंगे.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले किस समय होंगे?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले शाम 7.30 बजे से होंगे. टॉस शाम 7 बजे होगा.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

    ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और एडम जंपा.

    Tags: Aaron Finch, India vs Australia, India vs australia live, Live Streaming, Rohit sharma

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here