Home Breaking News Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग में नदी में गिरी बस, छह लोगों की मौत, कई के घायल होने की खबर

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग में नदी में गिरी बस, छह लोगों की मौत, कई के घायल होने की खबर

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में 52 लोग सवार थे। बस में सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के बस में फंसे होने की आशंका के कारण बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि बस 30 फीट नीचे नदी में पलट गई। घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोग गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। 

प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले से प्रतिबंधित तृतीया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित समूह के सदस्यों की पहचान दिनेश उर्फ दिनेश राम (25) और बबलू रविदास (22) के रूप में हुई है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने कहा कि ये करीब 24 मामलों में वांछित थे। सूचना मिलने के बाद कि प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्य बड़कागांव के एक स्कूल में छिपे हुए हैं, पुलिस ने शैक्षणिक संस्थान में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस बीच शुक्रवार को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बसनावा जंगल से 30 किलो वजन के दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here