[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर विराट कोहली ने फॉर्म में शानदार वापसी की। कप्तान रोहित शर्मा के नहीं खेलने पर उन्होंने केएल राहुल के साथ ओपनिंग की। कोहली ने नाबाद 122 रन की पारी खेली। विराट ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में रोहित के साथ ओपनिंग की थी। पारी की शुरुआत करते हुए उनका रिकॉर्ड शानदार है। इससे यह सवाल उठने लगे कि क्या टीम इंडिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप में विराट से ओपनिंग करा सकती है? क्या रोहित के साथ कोहली को पारी की शुरुआत करनी चाहिए?
कुछ क्रिकेट प्रेमी इससे सहमत हैं कि कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए, लेकिन भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर इससे खुश नहीं है। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में जब इस बारे में पूछा गया तो गंभीर भड़क गए। उन्होंने कहा कि विराट की बल्लेबाजी को लेकर ये बकवास बातें नहीं करनी चाहिए। गंभीर का कहना है कि जब टीम के पास राहुल और रोहित हैं तो कोहली से ओपनिंग कैसे करवा सकते हैं।
[ad_2]
Source link