Home Sports इस दिग्गज खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के अफरीदी बोले- एक बार बता तो देते

इस दिग्गज खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के अफरीदी बोले- एक बार बता तो देते

0
इस दिग्गज खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के अफरीदी बोले- एक बार बता तो देते

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान टी20 विश्व कप टीम का ऐलान हो चुका है
शोएब मलिक को टीम में शामिल नहीं किया गया है
शाहिद अफरीदी शोएब मलिक को टीम में नहीं रखने से नाराज हैं

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. चोट के कारण एशिया कप से बाहर हुए शाहीन अफरीदी को टीम में वापस लिया गया है. वही विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमां को टीम से बाहर रखा गया है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक को टीम में रखने की बात कही है.

शाहिद अफरीदी का मानना है कि अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में जरूर रखना चाहिए था. अफरीदी ने समा टीवी पर कहा,” मलिक ने दुनिया भर में क्रिकेट खेला है और हर जगह अच्छा प्रदर्शन किया है. वह हर फ्रेंचाइजी के लिए शीर्ष पसंद हैं, अगर मलिक बेंच पे भी होते तो भी बाबर आजम को बहुत समर्थन मिलता”.

टीम इंडिया को हराना आसान नहीं… कोहली ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगे धमाल, विंडीज धुरंधर ने ऐसा क्यों कहा

अफरीदी ने आगे कहा,” चयनकर्ता को उनसे जरूर बात करनी चाहिए थी, अगर वह प्लान का हिस्सा नहीं थे, तो उन्हें पहले ही बता देना चाहिए था”.

हैरानी की बात यह है कि मलिक को 20 सितंबर से शुरू होने जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं चुना गया है. हालांकि इसका कारण तो नहीं पता लेकिन कई क्रिकेटरों ने इसका कारण मलिक द्वारा एशिया कप के फाइनल के बाद किए गए ट्वीट को माना. पाकिस्तान की हार के बाद मलिक ने ट्वीट में लिखा था, “हम दोस्ती, पसंद और नापसंद संस्कृति से कब बाहर आएंगे. अल्लाह हमेशा ईमानदारों की मदद करता है”.

शुभमन गिल ने छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ? फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर दी जानकारी

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदरी अली, हैरिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व खिलाड़ी: मोहम्मद हैरिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी.

Tags: Babar Azam, Shahid afridi, Shoaib Malik, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here