[ad_1]
हाइलाइट्स
पंड्या ने कोहली के साथ शेयर किया वीडियो
चश्मे में दोनों खिलाड़ी लगे गबरू जवान
जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं दोनों खिलाड़ी
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 में मिली गम को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम घरेलु दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है. आगामी टी20 सीरीज के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं. मौका मिलने पर खिलाड़ियों को आपस में मस्ती मजाक करते हुए भी देखा जा रहा है. इसी बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं.
दरअसल पंड्या ने जो वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक शॉर्ट वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों ही खिलाड़ी भारतीय जर्सी में चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए स्टार ऑलराउंडर ने लिखा है, ‘आप जानते हैं कि हम कैसे करते हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने काले चश्मे में एक इमोजी भी लगाई है.
यह भी पढ़ें- बैट बदलते ही ‘क्रिकेट के भगवान’ ने जड़ा आसमानी छक्का, VIDEO देख बन जाएगा आपका दिन
बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जानें वाले टी20 सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों से बेहतरीन खेल की उम्मीद रहेगी. हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में कोहली को अपना पुराना लय हासिल करते हुए देखा गया है. वहीं पंड्या ने भी अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से लोगों को खासा प्रभावित किया है. पंड्या बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में जलवा बिखेरने का हुनर रखते हैं.
भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- 20 सितंबर, मोहाली
दूसरा टी20- 23 सितंबर, नागपुर
तीसरा टी20- 25 सितंबर, हैदराबाद
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Hardik Pandya, Indian Cricket Team, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 18:38 IST
[ad_2]
Source link