Home Sports मैथ्यू हेडेन ने बहाई ज्ञान का गंगा, कहा- इस भारतीय सुपरस्टार को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए ओपनिंग

मैथ्यू हेडेन ने बहाई ज्ञान का गंगा, कहा- इस भारतीय सुपरस्टार को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए ओपनिंग

0
मैथ्यू हेडेन ने बहाई ज्ञान का गंगा, कहा- इस भारतीय सुपरस्टार को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए ओपनिंग

[ad_1]

हाइलाइट्स

हेडेन ने कोहली के बल्लेबाजी क्रम पर दिया सुझाव
कहा- उन्हें नहीं करनी चाहिए पारी की शुरुआत
क्रिकेट एक्सपर्ट कोहली को लेकर दो भागो में बटें

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men’s T20 World Cup) के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. भारतीय टीम ने भी प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाने के लिए फाइनल रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. हाल ही में एशिया कप के दौरान अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) जबर्दस्त लय में नजर आए थे. उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए लगभग तीन साल से चले आ रहे अपने शतकों का सुखा खत्म किया था. कोहली को पारी की शुरुआत करते हुए जबर्दस्त लय में देखकर कई दिग्गज अपना विचार साझा कर रहे हैं कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत करनी चाहिए. इसपर दिग्गजों के बीच चर्चा छिड़ी हुई है.

क्रिकेट जगत में चल रहे इस बहस पर अब ऑस्ट्रेलियाई पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन (Matthew Hayden) ने अपना विचार साझा किया है. हेडेन ने इस विचार को बकवास करार दिया है. कंगारू खिलाड़ी ने स्टार-स्पोर्ट्स पर आयोजित एक वर्चुअस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विराट की बल्लेबाजी क्रम को लेकर मैंने और गौतम गंभीर ने पिछले दिनों कई बार बातचीत की. इस दौरान हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कोहली को कत्तई पारी की शुरुआत नहीं करनी चाहिए, उनके और टीम के लिए यही बेहतर होगा कि वह नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करें. सच में यह ऐसा विचार है, जिसके बारे में फिर से बात नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- पंड्या और कोहली के VIDEO ने मचाया बवाल, चश्मे में दोनों खिलाड़ी लगे गबरू जवान

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, आप जानते हैं कि मैं एक ओपनर खिलाड़ी रहा हूं और मेरा काम स्वतंत्रतापूर्वक खेलना था. किसी कारणवश जब आप ऐसी बाते करते हैं तो आप सोचना शुरू करते हैं ‘ओह! हो सकता है. उसे ओपनिंग करनी चाहिए.’ उन्होंने कहा मुझे भरोसा है और मुझे नहीं लगता कि खुद विराट इस विचार के बारे में सोचेंगे और खुद पर कोई दबाव लेना चाहेंगे.

उन्होंने आगे कहा, मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि बल्लेबाजी क्रम को उसके खुद के अपनी फॉर्म के आधार पर तय होने दें और कोहली स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं. वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि उन्हें नबंर तीन पर ही बल्लेबाजी जारी रखनी चाहिए.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here