[ad_1]
हाइलाइट्स
वेस्ट जोन ने पहली पारी में 257 जबकि दूसरी पारी में 371 रन बनाए
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 128 जबकि दूसरी पारी में 221 रन जोड़े
पृथ्वी शॉ ने दूसरी पारी में 142 जबकि पहली पारी में 60 रन बनाए
नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली वेस्ट जोन टीम ने सेंट्रल जोन को 279 रन से हराकर दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना साउथ जोन से होगा. कोयंबटूर में खेले गए पहले सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की टीम कर्ण शर्मा की अगुआई वाली टीम को आसानी से मात दे दी. मुकाबले के चौथे और आखिरी दिन वेस्ट जोन के लेफ्ट आर्म स्पिनर शम्स मुलानी (Shams Mulani) ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया. मुलानी ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर सेंट्रल जोन को आसानी से घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
मुलानी ने 72 रन देकर पांच जबकि चिंतन गजा ने 49 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सेंट्रल जोन की टीम के सामने 501 रन का लक्ष्य था. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल की टीम सिर्फ 57.1 ओवर में 221 रन पर ढेर हो गई. सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 65 रन बनाए जबकि कुमार कार्तिकेय (39) और अशोक मेनारिया (नाबाद 32) ने उपयोगी पारियां खेली.
यह भी पढ़ें:‘कई ऑप्शन थे, लेकिन…’ : रोहित शर्मा ने बताया, मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को टीम में क्यों लिया
क्या केएल राहुल की जगह विराट होंगे टी20 WC में रोहित के जोड़ीदार? कप्तान ने कही बड़ी बात
सेंट्रल जोन ने 2 विकेट पर 33 रन से आगे खेलना शुरू किया
सेंट्रल जोन ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 33 रन से की. कार्तिकेय और शुभम शर्मा (24) ने पहले घंटे में पश्चिम क्षेत्र के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा और टीम का स्कोर 100 रन के करीब पहुंचाया. अतीत सेठ ने कार्तिकेय को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा. मुलानी ने इसके बाद शुभम को विकेटकीपर हेत पटेल के हाथों कैच कराया. गजा ने प्रियम गर्ग (06) को एलबीडब्ल्यू आउट करने के बाद कप्तान कर्ण शर्मा (14) को विकेटकीपर के हाथों कैच कराके मध्य क्षेत्र का स्कोर दो विकेट पर 97 रन से छह विकेट पर 121 रन किया.
रिंकू शर्मा और मेनारिया ने 88 रन जोड़े
रिंकू और मेनारिया ने सातवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी करके वेस्ट जोन के जीत के इंतजार को बढ़ाया. मुलानी ने रिंकू को अरमान जाफर के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. रिंकू ने 71 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के जड़े. जयदेव उनादकट ने अंकित राजपूत (02) को कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया जबकि मुलानी ने गौरव यादव (00) और अनिकेत चौधरी (04) को पवेलियन भेजकर वेस्ट जोन की जीत सुनिश्चित की. वेस्ट जोन की ओर से पृथ्वी शॉ ने पहली पारी में 60 जबकि दूसरी पारी में 142 रन बनाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajinkya Rahane, Duleep trophy, Hindi Cricket News, Prithvi Shaw, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 15:33 IST
[ad_2]
Source link