Home Breaking News Film Controversy: अजय देवगन की ‘थैक गॉड’ पर विवाद, सूचना प्रसारण मंत्री से फिल्म पर रोक लगाने की मांग

Film Controversy: अजय देवगन की ‘थैक गॉड’ पर विवाद, सूचना प्रसारण मंत्री से फिल्म पर रोक लगाने की मांग

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैक गॉड’ विवादों में आ गई है। फिल्म में कायस्थ समाज के आराध्यदेव चित्रगुप्त पर फिल्माए दृश्यों को लेकर विवाद है। आरोप है कि चित्रगुप्त के किरदार में अभिनेता अजय देवगन आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का उपयोग कर रहे हैं। इस फिल्म के जारी ट्रेलर को देखकर यह आरोप लगाए गए।  इसको लेकर कायस्थ समाज के साथ ही हिंदू संगठनों ने हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की बात कही है। फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर बुलाई कायस्थ और अन्य हिंदू संगठनों की बैठक में सर्वसम्मति से फिल्म पर तत्काल बैन लगाने मांंग करने का निर्णय लिया गया है। 

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वास सारंग ने  केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को अनुराग ठाकुर को पत्र लिख कर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। बता दें फिल्म आगामी 25 अक्टूबर को प्रसारित होने वाली है। 
सारंग ने पत्र में लिखा है कि बॉलीवुड में अनेक फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों द्वारा भारत में बनने वाली फिल्मों में हिंदू समाज के देवी-देवताओं/ आराध्यदेवों के ऊपर गंभीर आपत्तिजनक टिप्पणियों एवं अश्लील दृश्यों का समावेश किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से फिल्म थैक गॉड के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश प्रदान कर समस्थ कायस्थ/ हिंदू समाज की भावनाओं को आहत होने से बचाने का अनुरोध किया है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here