[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारत के ‘स्टार कल्चर’ की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों को सुपरस्टार नहीं बनाना चाहिए। इससे बाकी खिलाड़ियों का नुकसान होता है। बड़े खिलाड़ियों की वजह से उनके साथी खिलाड़ियों का योगदान अनदेखा रह जाता है। उन्होंने कहा कि 1983 विश्व कप में कपिल देव उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी और अब विराट कोहली का कद इतना बड़ा है कि जब भी ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो बाकी खिलाड़ियों का योगदान अनदेखा रह जाता है।
गौतम गंभीर ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि ड्रेसिंग रूम में किसी को सुपरस्टार नहीं बनाया जाना चाहिए। एकमात्र सुपरस्टार भारतीय क्रिकेट को होना चाहिए न कि किसी खिलाड़ी को।
[ad_2]
Source link