Home Breaking News India Vs Australia T20: मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

India Vs Australia T20: मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वरिष्ठ तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया जाएगा। उमेश यादव ने अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि शमी की कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है लेकिन चिंता की बात नहीं है। निगेटिव रिपोर्ट आने तक वह आइसोलेशन में रहेंगे। सूत्र के अनुसार शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी करेंगे। वहीं इंग्लिश काउंटी मिडलसेक्स की ओर से खेलते वक्त चोटिल हुए उमेश यादव रिकवर हो गए हैं और टीम के साथ जुड़ेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर गेंदबाज मोहम्मद शमी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। शमी मंगलवार को शुरू होने जा रहे टी-20 सीरीज में खेलने वाले थे। लेकिन वह मोहाली नहीं गए हैं। 32 वर्षीय गेंदबाज को जुलाई 2022 के बाद से मैदान पर नहीं देखा गया। उन्होंने नवंबर 2021 से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।

करीब एक महीने में यह दूसरी बार है जब भारत को अपनी टीम के एक प्रमुख सदस्य को कोविड-19 से जूझना पड़ा है। एशिया कप से ठीक पहले टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे। उन्हें यूएई की यात्रा में देरी करनी पड़ी थी। द्रविड़ को हल्के लक्षण होने की सूचना मिली थी। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here