Home Breaking News Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को फिर से किया तलब, EOW में कल होगी पेशी

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को फिर से किया तलब, EOW में कल होगी पेशी

0
Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को फिर से किया तलब, EOW में कल होगी पेशी

[ad_1]

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है। एक्ट्रेस को एक बार फिर से पूछाताछ के लिए तलब किया गया है। जैकलीन को कल यानी 19 सितंबर को आर्खिक अपराध शाखा (EOW) में पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले जैकलीन को 14 सितंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान सुकेश से जैकलीन की पहचान करवाने वाली पिंकी ईरानी भी पुलिस के सामने पेश हुईं। दोनों को आमने-सामने बिठाकर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में पूछताछ की गई थी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कल 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है।

 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। जिसमें उन्होंने यह बात स्वीकारी थी कि सुकेश चंद्रशेखर से उन्होंने कई महंगे उपहार लिए हैं। 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

इस मामले में अब तक जैकलीन और नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा में तलब किया जा चुका है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा और जैकलीन ही नहीं बल्कि अन्य चार अभिनेत्रियां भी सुकेश से मिलने जेल पहुंची थीं। कथित तौर पर निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में मुलाकात की थी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here