Home Sports LLC: मोहम्मद कैफ ने अकेली लुटी महफिल, भीलवाड़ा की पिटाई करते हुए टाइगर्स को दिलाया सम्मानजनक स्कोर

LLC: मोहम्मद कैफ ने अकेली लुटी महफिल, भीलवाड़ा की पिटाई करते हुए टाइगर्स को दिलाया सम्मानजनक स्कोर

0
LLC: मोहम्मद कैफ ने अकेली लुटी महफिल, भीलवाड़ा की पिटाई करते हुए टाइगर्स को दिलाया सम्मानजनक स्कोर

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहम्मद कैफ ने अकेली लुटी महफिल
टाइगर्स को दिलाया सम्मानजनक स्कोर
भीलवाड़ा के खिलाफ कैफ ने बनाए 73 रन

नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा मुकाबला रविवार यानि आज मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स (Manipal Tigers vs Bhilwara Kings) के बीच लखनऊ में खेला जा रहा है. मणिपाल और भीलवाड़ा के बीच जारी इस मुकाबले की पहली पारी में भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) का बल्ला जमकर चला. उन्होंने अपनी टीम मणिपाल के लिए अकेले जूझते हुए 59 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 बेहतरीन चौके मिले.

दरअसल इस मुकाबले में भीलवाड़ा के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर मणिपाल टाइगर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. विपक्षी टीम द्वारा मिले इस न्योते को स्वीकार करते हुए मणिपाल के लिए रविकांत शुक्ला और स्वप्निल असनोदकर पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरे. हालांकि यह दोनों ही बल्लेबाज टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने में नाकामयाब रहे. रविकांत पांच गेंद में एक रन बनाकर जहां पठान का शिकार बनें. वहीं स्वप्निल को एडवर्ड्स ने तीन रन के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया.

यह भी पढ़ें- मैथ्यू हेडेन ने बहाई ज्ञान का गंगा, कहा- इस भारतीय सुपरस्टार को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए ओपनिंग

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे पूर्व कीवी बल्लेबाज कोरी एंडरसन भी फ्लॉप रहे, और बिना खाता खोले एडवर्ड्स का दूसरा शिकार बने. इसके बाद चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया. यही नहीं उन्होंने अन्य बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर 153/7 पर पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई.

इन बल्लेबाजों के अलावा रिकार्डो पॉवेल तीन गेंद में तीन, विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंडा ताइबु 13 गेंद में 17, प्रदीप साहू 19 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 30 और शिवाकांत शुक्ला 12 गेंद में नाबाद 16 रन बनाने में कामयाब रहे.

भीलवाड़ा किंग्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स रहे. उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. एडवर्ड्स के अलावा कैप्टन इरफान पठान, मोंटी पनेसर और श्रीसंत ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए.

Tags: Legends League Cricket, Mohammad kaif

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here