[ad_1]
मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही आक्रोशित विद्यार्थियों ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए शनिवार आधी रात को विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन रविवार देर रात तक जारी रहा। वहीं इस मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला कैसे सामने आया है, इसका भी खुलासा हो गया है।
छात्रा के फोन पर आए कॉल से खुला राज
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की डीएसडब्ल्यू रीतू रनौत ने बताया कि आरोपी छात्रा से जब घटना के बारे में पूछताछ की जा रही तो उस वक्त उसके मोबाइल पर लगातार कॉल्स और मैसेज आ रहे थे। छात्रा से फोन स्पीकर पर कर बात करने को कहा। कॉल करने वाला कोई तीसरा शख्स था। डीएसडब्ल्यूए ने छात्रा से कहा कि उससे पूछे कि क्या उसके पास कोई वीडियो है… है तो उसे भेजे।
छात्रा के यह कहते ही लड़के ने एक अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। छात्रा से जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि यह वीडियो उसके पास कैसे पहुंचा। उसने सिर्फ अपने दोस्त को भेजे थे। यह भी बताया कि छात्रा के मोबाइल से कुछ वीडियो और फोटो डिलीट किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शिमला में एक 31 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है।
दरवाजे के नीचे से वीडियो बनाते देखा
दरअसल, शनिवार दोपहर को हॉस्टल में कुछ लड़कियों ने आरोपी छात्रा को बाथरूम के दरवाजे के नीचे से वीडियो बनाते देखा। उन्होंने इसकी शिकायत वार्डन से की। दावा है कि पूछताछ में आरोपी छात्रा ने माना कि उसने कुछ वीडियो बनाकर भेजे हैं। एक वायरल वीडियो में भी वह वार्डन के सामने भी यह बात स्वीकार कर रही है। वहीं मोहाली के एसएसपी विवेकशील ने दावा किया कि छात्रा के मोबाइल से सिर्फ उसी का वीडियो मिला है। अन्य किसी छात्रा का वीडियो नहीं मिला है।
- ऐसे चला घटनाक्रम
- शनिवार दोपहर तीन बजे: कुछ छात्राओं को वीडियो बनाने की भनक लगी
- दोपहर 3:50 बजे: हॉस्टल वार्डन ने डीएसडब्ल्यू को बताया
- शाम सात बजे: आरोपी से पूछताछ व पड़ताल शुरू हुई
- रात 11 बजे: मामला यूनिवर्सिटी के ग्रुपों में चल पड़ा
- रात 12 बजे: यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी कैंपस में जुटना शुरू हुए
- रात 1:00 बजे: विद्यार्थियों ने प्रदर्शन शुरू किया
[ad_2]
Source link