Home Sports ‘भारत एक बिलियन डॉलर टीम है, लेकिन…’ : पीसीबी के चीफ सेलेक्टर ने उड़ाया ‘मेन इन ब्लू’ का मजाक

‘भारत एक बिलियन डॉलर टीम है, लेकिन…’ : पीसीबी के चीफ सेलेक्टर ने उड़ाया ‘मेन इन ब्लू’ का मजाक

0
‘भारत एक बिलियन डॉलर टीम है, लेकिन…’ : पीसीबी के चीफ सेलेक्टर ने उड़ाया ‘मेन इन ब्लू’ का मजाक

[ad_1]

कराची. पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए राष्ट्रीय टीम के चयन पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने इस बात का उदाहरण दिया कि पिछले दस महीनों में पाकिस्तान ने कैसे भारत के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण संघर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान ने गुरुवार, 15 सितंबर को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की और मिडिल ऑर्डर की समस्याओं को दूर नहीं करने के लिए भारी आलोचना की गई. इसकी बानगी एशिया कप 2022 में फाइनल सहित तीन बार देखने को मिली थी. यहां तक की 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 संघर्ष के दौरान ग्रीन ब्रिगेड ने भी खुद को परेशानी में पाया था.

‘झूलन गोस्वामी की इन-स्विंग गेंदबाजी ने मुझे चौंका दिया था’ : रोहित शर्मा ने की तेज गेंदबाज की तारीफ

वसीम ने प्रेस से बात करते हुए कहा, ‘भारत एक बिलियन डॉलर टीम है, लेकिन हमने पिछले साल और साथ ही इस साल एशिया कप में दिखाया कि यह टीम जीतने में सक्षम है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे विश्व कप में प्रशंसकों को खुश करने का लम्हा देते रहेंगे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको सकारात्मक बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि हमने पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल और एशिया कप का फाइनल खेला है. इसलिए खराब प्रदर्शन के आधार पर टीम को पूरी तरह से बाहर करना निष्पक्ष नहीं होगा.’

शान मसूद टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में
पाकिस्तान ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में शान मसूद को शामिल किया है, जबकि घुटने की चोट के कारण शीर्ष क्रम के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां मुख्य टीम से बाहर रहेंगे. फिटनेस हासिल करने के बाद तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की भी टीम में वापसी हुई है. मसूद ने इंग्लैंड में ‘वाइटैलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट’ में डर्बीशर की कप्तानी करते हुए लाल और सफेद गेंद के प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया. जमां घुटने की चोट के कारण मुख्य टीम में नहीं हैं, लेकिन विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुने गये हैं.

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उस्मान कादिर. रिजर्व खिलाड़ी: फखर जमां, मोहम्मद हरिस एंड शाहनवाज़ दहनी.

Tags: Pcb, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here