Home Sports रिकी पोंटिंग ने बताया, किस खिलाड़ी को होना चाहिए ऑस्ट्रेलिया का नया वनडे कैप्टन

रिकी पोंटिंग ने बताया, किस खिलाड़ी को होना चाहिए ऑस्ट्रेलिया का नया वनडे कैप्टन

0
रिकी पोंटिंग ने बताया, किस खिलाड़ी को होना चाहिए ऑस्ट्रेलिया का नया वनडे कैप्टन

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया का अगला वनडे कप्तान कौन हो, उसका नाम बताया है.
पोंटिंग ने कहा कि मेरे हिसाब से पैट कमिंस इसके सही दावेदार हैं.
वह वनडे में टीम की कप्तानी करने के लिए सबसे ज्यादा फिट खिलाड़ी हैं.

नई दिल्ली: एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) से संन्यास का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (Cricket Australia) के सामने सवाल है कि टीम का अगला वनडे कप्तान कौन होगा. रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर पर से बैन हटाकर कप्तान बनाने की तैयारी में है. वहीं, टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने वन डे टीम के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम का सुझाव दिया है, जिसे ऑस्ट्रेलिया का नया वनडे कप्तान होना चाहिए.

आईसीसी रिव्यू (ICC Review) में बातचीत में पोंटिंग ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसे ऑस्ट्रेलिया का नया वनडे कप्तान होना चाहिए. पोंटिंग ने कहा, “मेरे हिसाब से पैट कमिंस सही दावेदार हैं. मुझे पता है कि उसने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं लेकिन मेरे नजर में कमिंस वनडे में टीम की कप्तानी करने के लिए सबसे ज्यादा फिट खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें… युवराज सिंह ने बेटे को दिखाया अपने 6 छक्के मारने का VIDEO, ऐसा रहा ओरियन का रिएक्शन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा, “मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट यह सुनिश्चित कर रहा है कि आने वाली बड़ी सीरीज के लिए पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिशेल स्टार्क 100 प्रतिशत फिट रहें लेकिन मुझे आश्चर्य होगा अगर यह पैट कमिंस को वनडे की कप्तानी नहीं दी जाती है.”

2018 में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर लगाया गया था बैन 

बता दें कि साल 2018 में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ के मामले में उनके कप्तान बनने पर बैन लगाया था. अब टेस्ट में स्टीव स्मिथ टीम ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान हैं. स्मिथ पर पोंटिंग ने कहा, “वह अब टेस्ट उप-कप्तान हैं, जिसका मतलब है कि अगर पैट कमिंस कभी किसी कारण टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे. अगर ऐसा है, और सब कुछ उचित लगता है तो फिर डेविड वार्नर भी कप्तान बनने की रेस में जरूर होंगे.”

Tags: Australian Cricket Team, David warner, India vs Australia, Pat cummins, Ricky ponting

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here