[ad_1]
नई दिल्ली. हाल ही में संपन्न एशिया कप 2022 में चोट की वजह से नहीं खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से मोहाली में शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा होने के साथ ही 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में आरंभ हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में भी शामिल हैं. लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हर्षल पटेल ने कहा कि उन्होंने पिछले चार सप्ताह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के रिहैबिलिटेशन में गुजारे हैं और अब वे अपनी गेंदबाजी में नई धार के साथ क्रिकेट के मैदान में लौटने को लेकर बेताब हैं.
हर्षल ने अगस्त में ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया था, ‘मैं अपने खेल के साथ सख्त होना चाहता हूं. और मैंने कमोबेश पिछले आईपीएल के 15 मैचों में 19 विकेट हासिल किए. मैं इसके लिए कोशिश करना जारी रखूंगा. अगर मैं 24 में से एक या दो खराब गेंद फेंक रहा हूं, तो मैं देखना चाहता हूं क्या मैं इसे भी पूरी तरह से खत्म कर सकता हूं या नहीं’. उन्होंने आगे कहा, ‘आप हर मैच में ऐसा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं, लेकिन अगर मैं पांच में से दो या पांच में से तीन मैचों में भी ऐसा कर सकता हूं, तो इसे मुमकिन बनाया जा सकता है.’
‘भारत एक बिलियन डॉलर टीम है, लेकिन…’ : पीसीबी के चीफ सेलेक्टर ने उड़ाया ‘मेन इन ब्लू’ का मजाक
‘धीमी गेंदों की लाइन और लेंथ पर बहाया पसीना’
अपनी शानदार धीमी गेंदों और घातक यॉर्कर के लिए जाने जाने वाले, हर्षल ने आईपीएल 2021 में सबसे अधिक विकेट हासिल किये थे और यही वजह रही कि पिछले नवंबर में उन्हें ‘मेन इन ब्लू’ में शामिल कर लिया गया. उन्होंने कहा, ‘मैं धीमी गेंद से किस लेंथ तक गेंदबाजी कर सकता हूं, इस बारे में थोड़ा पता लगाया है. आमतौर पर जब मैं धीमी गेंदें फेंकता हूं, तो यह मुख्य रूप से फुल या अच्छी लेंथ पर होती है. लेकिन अब मैंने और छोटी धीमी गेंदें फेंकनी शुरू कर दी हैं, जो मेरे लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं.’
‘नई बॉलिंग स्किल पर किया काम’
हर्षल पटेल ने कहा, ‘मैंने कुछ समय के लिए अपने नई बॉलिंग स्किल पर भी काम किया है. मैंने आईपीएल के बीच में इस पर करना शुरू कर दिया था. सिर्फ इसलिए कि आईपीएल में, मुझे जो करना था (खासतौर से मिडिल ओवरों और डेथ बॉलिंग), मेरे सभी स्किल्स अपने टॉप पर थे, इसलिए मुझे उन पर काम करने की जरूरत नहीं पड़ी.’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए, हर बार जब मैं प्रैक्टिस करने जाता था, मैं एक नई गेंद लेता और उसके साथ गेंदबाजी करना शुरू करता क्योंकि स्किल होना अच्छा है. यह कुछ ऐसा है, जिस पर मैं काम कर रहा हूं, पर अगर मुझे भारत के लिए या आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के लिए मौका मिलता है, तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा.’
‘झूलन गोस्वामी की इन-स्विंग गेंदबाजी ने मुझे चौंका दिया था’ : रोहित शर्मा ने की तेज गेंदबाज की तारीफ
30 टी20 मैचों में हर्षल पटेल का रिकॉर्ड
इस साल 30 टी20 मुकाबलों में हर्षल पटेल ने मैच के मिडिल में 54 ओवरों में 6.61 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए. इसी तरह से उन्होंने डेथ स्पेल में 41.1 ओवर की गेंदबाजी की और 10.17 के औसत से 18 विकेट झटके. देखा जाए, तो 11 पारियों में जहां वह पहले छह ओवरों में गेंदबादी करने आए थे, उन्होंने वहां प्रति गेम सिर्फ एक ओवर का औसत लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Harshal Patel, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 09:36 IST
[ad_2]
Source link